प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के दौरान सीएम भूपेंद्र पटेल के घर पर मंत्रियों के साथ बैठक की. पीएम मोदी ने शुक्रवार देर शाम तक करीब 3.30 घंटे राज्य के मंत्रियों से बातचीत की. इस बैठकर को राजनीतिक गलियारों में पीएम मोदी की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ के तौर पर देखा जा रहा है. इस मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ अपने पुराने अनुभव याद किए. उन्होंने गुजरात में बीजेपी के शुरुआती दिनों में पार्टी और संगठन कैसे मजबूत हुआ. कई घटनाएं और किस्से सुनाए.

हल्केफुल्के मूड में उन्होंने मंत्रियों के साथ सरकार और संगठन से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए. इसके अलावा, उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं के साथ काम करने के दौरान हुए अनुभवों को भी याद किया.

जनसंपर्क बढ़ाने के लिए मंत्रियों को दिए सुझाव

ने मंत्रियों को जनसंपर्क और जनसमर्थन का महत्व समझाया. उन्होंने इस बारे में गाइडेंस दिया कि चुनाव से पहले लोगों के बीच जाकर उनसे सीधा संपर्क बनाए रखना और उनकी समस्याओं को समझना कितना जरूरी है. उन्होंने सरकार के काम का फायदा आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार कोशिश करने पर भी जोर दिया.

इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने गुजरात में शुरू की गई अलगअलग पब्लिक से जुड़ी योजनाओं और उनके नतीजों पर भी चर्चा की. उन्होंने मंत्रियों के साथ अपने अनुभव भी शेयर किए कि गुजरात में लागू की गई योजनाओं को देश के दूसरे राज्यों में कैसे लागू किया गया.

नेताओं को डिजिटल दुनिया का सिखाया गुर

बदलते समय और डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने मंत्रियों और नेताओं को डिजिटल मीडिया अपनाने का भी सुझाव दिया. उन्होंने लोगों तक पहुंचने और सरकार के कामों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर जोर दिया.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम कर्नाटक के मैसूर से अहमदाबाद पहुंचे. एयरपोर्ट पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री गांधीनगर गए, जहां वे रात भर रुके. इस बीच, प्रधानमंत्री का शनिवार सुबह बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर का तय दौरा टाल दिया गया है. लाभ पंचम के मौके पर होने वाला यह दौरा त्योहारों के मौसम में बड़ी संख्या में भक्तों को परेशानी से बचाने के लिए रीशेड्यूल किया गया था.

अधिकारियों का कहना है कि मंदिर में रोजाना ढाई लाख से ज्यादा भक्त आ रहे हैं, और आज यह संख्या पांच लाख को पार करने की उम्मीद है. गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि VVIP सुरक्षा व्यवस्था के कारण भक्तों को परेशानी न हो. अंबाजी मंदिर एक पवित्र शक्ति पीठ है जो पूरे गुजरात और पड़ोसी राज्यों से भक्तों को आकर्षित करता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। राज्य विधानसभा के स्पीकर शंकरभाई चौधरी ने जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री आज दोपहर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

इनपुटटीवी9 गुजराती