Delhi News: दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज2 में शनिवार दोपहर एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:10 बजे फायर ब्रिगेड को मिली. इसके बाद फायर ब्रिगेड की करीब 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. आग लगने के कारणों और किसी के हताहत होने को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है.

खबर अपडेट की जा रही है.