Uttarakhand Baini Bhuli Yojana: की 5 लाख से अधिक महिलाओं को जल्द आर्थिक मदद मिलने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चमोली जिले के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में बैणीभुली योजना की पहली किस्त दिसंबर में जारी करने का ऐलान किया। योजना के तहत महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी निभाने के साथ खेती, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% आरक्षण

CM धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने नंदा गौरा योजना का जिक्र करते हुए बताया कि बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपए और 12वीं पास करने पर 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। पिछले चार साल में चमोली जिले के नौ विकासखंडों में 900 से अधिक गरीब परिवारों की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के जरिए 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता दी गई है।

उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं का सम्मान

मातृशक्ति सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने अलगअलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, अल्प बचत और श्रमदान के लिए महिला मंगल दल की पदाधिकारी शामिल रहीं।

इसके अलावा मधुमक्खी पालन, खेती, बांस उत्पाद निर्माण और प्राकृतिक खेती में योगदान देने वाली महिलाओं को भी सम्मान मिला। कृषि, खेल, स्वरोजगार और लखपति दीदी योजना के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं और लोकसंस्कृति से जुड़ी महिलाओं को भी सम्मान दिया गया।

149.77 करोड़ की 30 विकास योजनाओं की सौगात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने चमोली जिले को 149.77 करोड़ रुपए की 30 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 133.59 करोड़ रुपए की 16 योजनाओं का शिलान्यास और 16.18 करोड़ रुपए की 14 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

इन योजनाओं में सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े काम शामिल हैं। गोविंदघाट में मोटर पुल, ग्वालदमनंदकेशरी और थरालीदेवालमुंदोलीवाण मोटर मार्ग के सुधारीकरण जैसे कार्यों का शिलान्यास किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:

तीन मोटर मार्गों के निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री ने हेलंगडूंगरी बरोसी मोटर मार्ग, गोपेश्वरपोखरी मोटर मार्ग और त्रिशूलाभदूड़ा मोटर मार्ग के निर्माण एवं सुधारीकरण की भी घोषणा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के साथ सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसा, जांदरा से अनाज पीसा और मथानी से दही मथा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: