Delhi/Bihar News: महापर्व छठ के मौके पर दिल्ली से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी. यात्रियों की सहूलियत के लिए दिल्ली और बिहार सरकार ने मिलकर विशेष अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू की है. इस पहल के पहले चरण में 77 बसों का संचालन शुरू किया गया है, जिनमें यात्रियों को किराये में भारी छूट भी दी जा रही है. दूसरी ओर, ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से बिहार और पूर्वांचल के लिए स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है.

परिवहन विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों के बीच हुए समझौते के तहत दिल्ली को बिहार के प्रमुख शहरों से जोड़ने वाले 18 अंतरराज्यीय मार्ग तय किए गए हैं. इनमें पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बक्सर, नवादा, मधुबनी और बिहारशरीफ जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं.

शुरुआती व्यवस्था के तहत बिहार के 5 डिविजनों के लिए 77 बसें चलाई गई हैं:

बिहार का डिविजन संचालित बसों की संख्या
मुजफ्फरपुर 36 बसें
पटना 13 बसें
पूर्णिया 12 बसें
गया 10 बसें
दरभंगा 6 बसें
कुल बसें 77 बसें

कितना होगा किराया? श्रेणी के अनुसार 134 से 1,028 रुपये तक की छूट

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को आर्थिक राहत देने के लिए नॉनएसी सीटर, नॉनएसी स्लीपर, एसी सीटर और एसी स्लीपर श्रेणियों में रियायती किराया तय किया गया है. बस श्रेणी के अनुसार यात्रियों को 134 रुपये से लेकर 1,028 रुपये तक की किराया छूट दी जा रही है. पटनादिल्ली मार्ग पर नॉनएसी सीटर का किराया 1,615 रुपये से घटाकर 1,221 रुपये और एसी सीटर का किराया 1,980 रुपये से घटाकर 1,361 रुपये कर दिया गया है.

दोनों राज्यों में मान्य होंगे टिकट, 10 साल तक प्रभावी रहेगा समझौता

एक राज्य में जारी किया गया टिकट दूसरे राज्य की सीमा में भी पूरी तरह मान्य होगा. गृह राज्य में लागू टैक्सों का भुगतान करने और दूसरे राज्य से परमिट पर प्रतिहस्ताक्षर प्राप्त होने के बाद संबंधित राज्य द्वारा अतिरिक्त विशेष सड़क कर , मोटर वाहन कर या यात्री कर नहीं लगाया जाएगा . ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह समझौता हस्ताक्षर की तारीख से 10 सालों तक या दोनों राज्यों के बीच नया समझौता होने तक प्रभावी रहेगा. आपसी सहमति से इसकी अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है.

रेलवे ने भी बढ़ाईं छठ स्पेशल ट्रेनें, जानें किस स्टेशन से चलेंगी कितनी गाड़ियां

बसों के साथसाथ उत्तर रेलवे ने भी छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया है. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्लीएनसीआर के विभिन्न स्टेशनों से 24 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: 9 स्पेशल ट्रेनें

आनंद विहार टर्मिनल: 7 स्पेशल ट्रेनें

शकूरबस्ती स्टेशन: 5 स्पेशल ट्रेनें

हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन और रोहतक स्टेशन: 11 स्पेशल ट्रेन