Prayagraj Child Abuse Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 10 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 17 साल का किशोर बच्चे को बहाने से सुनसान गली में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद डरासहमा बच्चा घर पहुंचकर एक कोने में चुपचाप बैठ गया। मातापिता ने वजह पूछी तो वह फूटफूटकर रोने लगा और पूरी घटना बताई। परिवार का आरोप है कि शिकायत करने पहुंचने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने किशोर और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

खेलते समय बच्चे को सुनसान गली में ले गया किशोर

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे मुट्ठीगंज इलाके की है। 10 साल का बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर उसे पकड़कर सुनसान गली में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किशोर मजदूरी करता है।

घर पहुंचकर एक कोने में बैठा रहा मासूम

घटना के बाद बच्चा घर पहुंचा, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। वह डरासहमा घर के एक कोने में चुपचाप बैठा रहा। मातापिता ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया तो वह फूटफूटकर रोने लगा। काफी समझाने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बच्चे के मातापिता फर्नीचर बनाने का काम करते हैं।

शिकायत करने पहुंचे परिवार को धमकाया

पीड़ित के मातापिता का आरोप है कि वे घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे थे। वहां आरोपी के पिता, चाचा और मां ने उनके साथ गालीगलौज की। परिवार का कहना है कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर कहीं भी शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

किशोर समेत चार लोगों पर FIR

इसके बाद पीड़ित परिवार मुट्ठीगंज थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांचपड़ताल की। तहरीर के आधार पर 17 वर्षीय किशोर, उसके पिता, चाचा और मां के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मुट्ठीगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।