Rahul Gandhi Goa: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गोवा के मडगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी को लेकर तीनों पर वोट चोरी के आरोप लगाए। राहुल गांधी ने दावा किया कि इन आरोपों पर उनके खिलाफ नया मानहानि का केस दर्ज नहीं किया जा रहा, क्योंकि सरकार को कानूनी कार्रवाई का डर है।

#WATCH | Margao, Goa | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “…There is extreme corruption here; in fact, Goa might well be the most corrupt state in the entire country…These people have turned Goa into a ‘model’ for corruption…” pic.twitter.com/lbBculXe7X

— ANI October 18, 2026

‘वोट चोरी के आरोप पर केस क्यों नहीं करते ?’

मडगांव क्रिकेट क्लब मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार वोट चोरी की प्रक्रिया लागू करते हैं, अमित शाह इसे संचालित करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पीछे की योजना बनाते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि वह पहले से ही 45 से अधिक मानहानि के मामलों का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद वह लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस आरोप पर नया केस दर्ज नहीं होने की वजह यह है कि मामला अदालत में जाने पर पूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

संविधान की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन आरोपों को लेकर जवाबदेही की मांग करती रहेगी। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संविधान की रक्षा करना उनकी पार्टी का कर्तव्य है और वह इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी।

ये खबर भी पढ़ें:

गोवा सरकार पर भी लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

राहुल गांधी ने गोवा की बीजेपी सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि गोवा को भ्रष्टाचार के मॉडल के रूप में पेश किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए।
राहुल गांधी के ये बयान ऐसे समय आए हैं, जब कांग्रेस गोवा में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर रही है। राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें:

27 दिन चली ‘गोय राखण यात्रा’ का समापन

राहुल गांधी गोवा में कांग्रेस की ‘गोय राखण यात्रा’ यानी गोवा बचाओ यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह यात्रा 22 सितंबर को शुरू हुई थी और इसके तहत राज्य की सभी 40 विधानसभा सीटों को कवर किया गया।
यात्रा का नेतृत्व गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने किया। राहुल गांधी मडगांव में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करीब दो किलोमीटर पैदल भी चले।

इस दौरान कांग्रेस के गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे, सहप्रभारी डॉ. अंजली निंबालकर और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य गोवा की जमीन, पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक पहचान की रक्षा करना है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके जरिए पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अपनी संगठनात्मक मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: