बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को सोमवार को तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उन्हें सीने में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अपोलो अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में उनका इलाज चल रहा था. अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल लाया गया था. अधिकारियों ने बताया कि आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था. जहां न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं.
जेपी नड्डा ने अस्पताल में की थी मुलाकात
लालकृष्ण आडवाणी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके समर्थक और शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. वहीं, अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य में सुधार की खबर ने अस्पताल में भर्ती होने को लेकर फैली चिंताओं के बीच राहत प्रदान की है.
A press statement by Apollo Hospital reads, “Mr L.K. Advani, who was admitted to Apollo Hospitals on 16th October with a chest infection, is being discharged today. He has been under the care of Dr Vinit Suri, Senior Consultant – Neurology and has shown improvement in his medical status.”
— Press Trust of India October 19, 2026
यह पहली बार नहीं है जब लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा हो. इससे पहले भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इसी साल मई में भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी गई थी.
2024 में भारत रत्न से किया गया था सम्मानित
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था. वह बीजेपी के सबसे प्रमुख नेताओं में शुमार हैं. पार्टी के संगठन को देशभर में मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है. वह कई बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. साल 1990 में उनकी राम रथ यात्रा भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण घटनाक्रम बनी. इस यात्रा ने बीजेपी की राजनीतिक पहुंच बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई.
साल 2024 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद उनके आवास पर पहुंचकर उनको भारत रत्न से नवाजा था. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साथ थे. पीएम मोदी ने इसी महीने 7 अक्टूबर को लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर उनसे मुलाकात की थी और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनका आशीर्वाद लिया था.



