Indian Railway Rules: अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए नए और कड़े नियम लागू किए हैं। यदि आप ट्रेन में सफर के दौरान नियमों का पालन नहीं करते हैं और ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में गाने, रील्स या वीडियो चलाना या अन्य यात्रियों की शांति में बाधा डालना अब आपको भारी पड़ सकता है।

बता दें कि, रेलवे नियम के मुताबिक, अगर कोई यात्री यात्रा के दौरान शोर मचाता है और किसी अन्य यात्री को इससे परेशानी हो रही है। तो उसके शिकायत करने पर शोर करने वाले व्यक्ति को भारी जुर्माना देना पड़ेगा।
ट्रेन में शोर करने पर क्या होगा?
1. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सफर के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ को भी उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है।
2. नियम को तोड़ने वाले यात्री पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं उन्हें ट्रेन से उतारा भी जा सकता है।
3. यात्री की शिकायत मिलने पर ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक का जुर्माना या गंभीर मामलों में 6 महीने तक की जेल हो सकती है।
4. ट्रेन या रेलवे परिसर में तेज आवाज में मोबाइल पर गाना या वीडियो चलाने पर शिकायत होने पर ₹1,000 का जुर्माना लग सकता है।
5. यदि कोई यात्री बारबार समझाने पर भी शोर मचाता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो ₹5,000 तक का जुर्माना और 6 महीने तक की जेल का प्रावधान है।
कहां करें शिकायत?
ट्रेन में यदि किसी सहयात्री को तेज आवाज में ऑडियो चलाने या अन्य व्यवधान के लिए टोका और इस वजह से वो आपसे विवाद या बहस करने लगे तो डरें नही बल्कि ये काम करें..
1. विवाद बढ़ने पर खुद हाथापाई या बहस करने के बजाय रेलवे कर्मचारियों की मदद लेना बेहतर है।
2. टीटीई या ऑनट्रेन रेलवे स्टाफ से शिकायत करें और उन्हें अपने कोच नंबर, सीट नंबर और समस्या की स्पष्ट जानकारी दें।
3. आप रेलवे की रेलमदद ऐप/वेबसाइट के जरिए अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
4. यदि विवाद बहुत बढ़ जाता है, धमकी दी जा रही हो या हाथापाई की स्थिति बन रही हो, तो तुरंत सुरक्षा कर्मियों को सूचित करें।



