भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में जारी है. 5 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस 14 दिवसीय अभ्यास में दोनों देशों के कुल 92 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. भारतीय सेना और UAE की सेना से 4646 सैनिक शामिल हैं.

इस अभ्यास में भारतीय सेना की भैरव बटालियन के जवान हिस्सा ले रहे हैं, जबकि UAE की सेना की ओर से माउंटेन इन्फैंट्री बटालियन के सैनिक शामिल हैं. अभ्यास के शुरुआती चरण में दोनों देशों के सैनिकों ने शारीरिक प्रशिक्षण, जिउजित्सु, रिफ्लेक्स शूटिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग और फॉक्सलाइन ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया. इसके अलावा सैनिकों को रस्सी के सहारे तेजी से नीचे उतरने, दिन और रात में फायरिंग करने और पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन चलाने की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है.
ड्रोन और आधुनिक तकनीक पर भी जोर
अभ्यास के अगले चरण में दोनों सेनाएं मिलकर ऑपरेशन की योजना बनाने, सामरिक अभ्यास, निगरानी ग्रिड तैयार करने, ड्रोन ऑपरेशन और बाधाओं को पार करने की ट्रेनिंग करेंगी. इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में संयुक्त फील्ड एक्सरसाइज भी की जाएगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन गतिविधियों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर खास जोर रहेगा.
भारतUAE सैन्य सहयोग को मिलेगी मजबूती
माउंटेन गार्जियन 2026 का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना, पहाड़ी युद्ध की रणनीतियों को साझा करना और सैनिकों की ऑपरेशनल क्षमता को मजबूत करना है. इस अभ्यास से दोनों देशों के सैनिकों को एकदूसरे के अनुभवों और युद्ध कौशल को समझने का मौका मिल रहा है. यह संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और UAE के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग, आपसी विश्वास और सैन्य संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
सैन्य अभ्यास 18 अक्टूबर तक चलेगा, मजबूत होंगे रिश्ते
‘माउंटेन गार्डियन 2026’ अभ्यास 18 अक्टूबर को खत्म होगा. इस दौरान, दोनों देशों के सैनिक संयुक्त प्रशिक्षण के जरिए अपनी ऑपरेशनल क्षमताओं और आपसी समझ को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं. यह अभ्यास भारत और UAE के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने और सैन्य संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल है.



