Pratibha Kiran Yojana 2026: मध्य प्रदेश सरकार अपने छात्रों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए कई स्कॉलरशिप चलाती है। ऐसे में गांव की बेटी योजना और प्रतिभा किरण योजना ऐसी योजना है, जिसका लाभ शहरी क्षेत्रों में रहने वाली गरीब परिवार की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता के रुप में प्रदान किया जाता है। आइए जानते हैं कैसे और कहां कर सकते हैं आवेदन?

कहां और कब तक कर सकते हैं आवेदन?

मध्य प्रदेश की प्रतिभा किरण योजना के लिए आवेदन मध्य प्रदेश राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 के आधिकारिक वेबसाइट ‘https://hescholarship.mp.gov.in’ या mp.nic.in के जरिए कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन ) की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है।

क्या है प्रतिभा किरण योजना का उद्देश्य?

मध्य प्रदेश शासन की प्रतिभा किरण योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

पात्र छात्राओं को प्रति वर्ष ₹5,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। वहीं  इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य तकनीकी/व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को अधिक सहायता दी जाती है।

पात्रता

1. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। छात्रा मध्य प्रदेश की मूल निवासी और शहरी क्षेत्र की होनी चाहिए।
2. परिवार का नाम बीपीएल सूची में होना चाहिए।
3. 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% या उससे अधिक अंक होने चाहिए।
4. किसी मान्यता प्राप्त शासकीय या अशासकीय महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में नियमित प्रवेश लिया हो।

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 पर जाएं।

2. यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है, तो नया स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन करें या अपने क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें।

3. डैशबोर्ड पर जाकर ‘प्रतिभा किरण योजना’ के विकल्प का चयन करें।

4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, 12वीं कक्षा के अंक, कॉलेज और बैंक खाते का विवरण भरें।

5. आवश्यक दस्तावेज जैसे 12वीं की अंकसूची ,बीपीएल राशन कार्ड / प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, कॉलेज फीस रसीद और चालू बैंक पासबुक अपलोड करें।

4. फॉर्म भरकर कॉलेज के प्राचार्य से सत्यापित कराएं और लॉक करें।