भारतीय मानक ब्यूरो , फरीदाबाद शाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक एक कदम गुणवत्ता के और शीर्षक से भव्य गुणवत्ता यात्रा का आयोजन किया गया. इस वर्ष विश्व मानक दिवस की थीम टसतत विकास लक्ष्य7 : किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा रही, जिसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग, ऊर्जा दक्षता तथा सतत विकास के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश, सेवानिवृत्त उप महानिरीक्षक , सीमा सुरक्षा बल उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में विवेक कुमार रावत, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, फरीदाबाद तथा संजीव चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, फरीदाबाद शामिल हुए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन बीआईएस फरीदाबाद शाखा कार्यालय के निदेशक एवं प्रमुख एमके परमानिक के मार्गदर्शन में किया गया.

BIS की यात्रा में 1200 से अधिक लोग शामिल

गुणवत्ता यात्रा का शुभारंभ सेक्टर12 स्थित एसआरएस मॉल पार्किंग, फरीदाबाद से हुआ तथा यात्रा इसी स्थान पर संपन्न हुई. इस जनजागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 1,200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. इनमें शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग जगत, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों , बार एसोसिएशन, फरीदाबाद के स्थानीय निवासियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल रहे. इतनी बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने फरीदाबाद में गुणवत्ता, मानकीकरण और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति बढ़ती जागरूकता को प्रदर्शित किया.

इस अवसर पर वक्ताओं ने दैनिक जीवन में गुणवत्ता एवं मानकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानक केवल उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उपभोक्ता सुरक्षा, विश्वसनीयता, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता है और इसके लिए जनभागीदारी तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है.

स्वच्छ ऊर्जा और बेहतर गुणवत्ता का संकल्प

भारतीय मानक ब्यूरो , भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत देश का राष्ट्रीय मानक निकाय है. बीआईएस का प्रमुख उद्देश्य वस्तुओं एवं सेवाओं के मानकीकरण, प्रमाणन और गुणवत्ता संवर्धन के माध्यम से उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना तथा सुरक्षित, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को प्रोत्साहित करना है. बीआईएस विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, उद्योगों के साथ संवाद, शैक्षणिक गतिविधियों तथा उपभोक्ता जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को मानकों के प्रति जागरूक करता है.

एक कदम गुणवत्ता के और गुणवत्ता यात्रा ने नागरिकों को गुणवत्ता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने, मानकों के अनुरूप उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त व्यापक जनसमर्थन ने इसे एक सफल जनजागरूकता पहल बनाया.

बीआईएस फरीदाबाद शाखा कार्यालय ने कार्यक्रम में सहभागी सभी अतिथियों, संस्थानों, संगठनों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और गुणवत्ता एवं मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.