दिल्ली सरकार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 16 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस फैसले के तहत दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में छुट्टी रहेगी. इससे दिल्ली में रहने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पूर्वांचल के लोगों को पूजा की तैयारियों और पर्व मनाने में सुविधा मिलेगी.

दिल्ली सरकार की ओर से छठ महापर्व के लिए तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को जनसेवा सदन में छठ पूजा समितियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं.

छठ पर्व सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक CM

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक में कहा कि छठ महापर्व लाखों लोगों की आस्था, विश्वास और परंपरा से जुड़ा है. छठ महापर्व केवल पूजा का आयोजन नहीं, बल्कि दिल्ली की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है. सरकार की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो. ताकी प्रत्येक व्रती और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, सम्मान और निश्चिंतता के साथ पर्व मना सके.

उन्होंने घाटों और उनके आसपास के पूरे क्षेत्र में साफसफाई बनाए रखने पर जोर दिया. साथ ही, ठंड को लेकर पर्याप्त कवर वाले टेंट लगाने, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय समेत घाटों पर CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में विभिन्न समितियों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने पूजा से दो दिन पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा.

मुनक नहर पर तैयार हो रहा 11 KM लंबा छठ घाट

इस साल दिल्लीवासियों के लिए एक विशेष आकर्षण मुनक नहर पर तैयार किया जा रहा 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बाहरी रिंग रोड से इंद्रलोक तक विकसित किए जा रहे इस घाट पर व्रतियों की सुविधा के लिए दोनों ओर सीढ़ियां और सीमेंट की सड़क बनाई जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा के लिए आनेजाने में सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री ने इसकी तैयारी को लेकर भी उच्चस्तरीय बैठक की.

मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सिंगलपुर गांव के निकट आयोजित कार्यक्रम में इस भव्य घाट का उद्घाटन करेंगे. सरकार इसे इस तरह विकसित कर रही है कि आसपास की कई विधानसभा क्षेत्रों के श्रद्धालु यहां सुविधापूर्वक छठ पूजा कर सकें. बीते दिन दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी ने लक्ष्मी नगर में घाटों पर तैयारियों का निरीक्षण किया.

इस बार छठ पूजा के लिए 1400 से ज्यादा घाट तैयार

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि छठ एक आस्था का एवं प्रकृति पूजन का महापर्व है, जिसमें स्वच्छता का विशेष महत्व है. उन्होंने बताया कि पूर्वांचल, युवा एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ता सभी छठ घाटों पर सेवा वालंटियर के रूप में काम करेंगे. साथ हीसभी राजनीतिक दलों से महापर्व के दिनों कोई आंदोलन ना रखने की अपील की, ताकि व्रतधारी महिलाओं को कोई असुविधा ना हो.

दिल्ली में इस बार छठ पूजा के लिए लगभग 1400 से ज्यादा घाट तैयार किए जा रहे हैं, जबकि पिछले साल 1326 घाट बनाए गए थे. जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को घाटों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए. सभी संबंधित अधिकारियों को छठ घाटों की सभी तैयारियां 13 नवंबर की शाम तक हर हाल में पूरी कर लेने के निर्देश दिए गए हैं.