शहर के ट्रैफिक में बाइक चलाना आसान नहीं होता. बारबार गियर बदलना और क्लच दबाना पड़ता है. इससे कुछ देर बाद हाथों और कलाई में दर्द होने लगता है. आम बाइक में क्लच स्प्रिंग काफी सख्त होते हैं, ताकि तेज रफ्तार में इंजन की ताकत के बावजूद क्लच फिसले नहीं. लेकिन अब इस परेशानी को कम करने के लिए SlipAndAssist Clutch टेक्नोलॉजी आने लगी है. पहले यह फीचर महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स में मिलता था, लेकिन अब भारत में कई आम मोटरसाइकिलों में भी दिया जा रहा है.

क्या है SlipAndAssist Clutch?

इस टेक्नोलॉजी के दो काम हैं. Assist फीचर की मदद से क्लच प्लेट्स बेहतर तरीके से जुड़ी रहती हैं. इससे हल्के इस्तेमाल किए जा सकते हैं और क्लच दबाने में करीब 20 से 30% कम ताकत लगती है. वहीं, Slipper फीचर अचानक गियर कम करने पर इंजन के उल्टे दबाव को संभालता है. इससे पिछला पहिया फिसलने या उछलने और इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ने का खतरा कम होता है.

Royal Enfield Hunter 350

में अपडेटेड रेंज के साथ SlipAndAssist Clutch मिलता है. इसमें 349 cc का इंजन है, जो 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क देता है. इसके साथ 5स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. 790 mm की सीट हाइट इसे शहर में चलाने के लिए सुविधाजनक बनाती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसकी कीमत 1.37 लाख रुपये से शुरू होती है.

TVS Apache RTR 200 4V

इस बाइक में TVS का ART स्लिपर क्लच दिया गया है, जो क्लच दबाने की मेहनत करीब 22% कम करता है. इसमें GTT टेक्नोलॉजी भी है, जिससे बिना एक्सीलरेटर दिए कम स्पीड पर बाइक आगे बढ़ सकती है. इसका 197.75 cc इंजन Sport मोड में 20.53 bhp पावर देता है. इसमें तीन राइडिंग मोड भी मिलते हैं. इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है.

Yamaha MT15 V2

Yamaha MT15 V2 में Assist & Slipper Clutch मिलता है, जिसे एक उंगली से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें 155 cc का लिक्विडकूल्ड इंजन है, जो 18.1 bhp पावर और 14.1 Nm टॉर्क देता है. बाइक में 6स्पीड गियरबॉक्स, डुअलचैनल ABS और Traction Control भी मिलता है. इसकी कीमत 1.65 लाख रुपये से शुरू होती है.

Bajaj Pulsar NS400Z

Bajaj की इस बाइक में भी स्लिपर और असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड मिलता है. इसमें 373.27 cc का इंजन है, जो 39.5 bhp पावर और 35 Nm टॉर्क देता है. इसके साथ 6स्पीड गियरबॉक्स, चार राइडिंग मोड, Traction Control और 43 mm USD फ्रंट फोर्क मिलते हैं. इसकी कीमत 1.91 लाख रुपये से शुरू
से शुरू होती है.

Honda CB350

Honda CB350 के तीनों वेरिएंट में SlipAndAssist Clutch दिया गया है. इसमें 348.36 cc का इंजन मिलता है, जो 20.8 bhp पावर और 30 Nm टॉर्क देता है. बाइक में 5स्पीड गियरबॉक्स और डुअलचैनल ABS भी मिलता है. इसके हायर वेरिएंट में Honda Selectable Torque Control की सुविधा है. इसकी कीमत 1.95 लाख रुपये से शुरू से शुरू होती है.