कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को पाठकों के लिए उपलब्ध हो गई. हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने इस किताब को प्रकाशित किया है. उन्होंने इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों से लेकर भी बात रखी है. सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में कहा है कि मोदी ने निश्चित रूप से आरएसएस के भीतर एक वंचित पृष्ठभूमि से उठकर सत्ता तक का सफर तय किया है, लेकिन उनकी शुरुआती जिंदगी शायद उतनी साधारण नहीं रही होगी, जितनी उनके प्रचार दल ने उनकी छवि गढ़ते हुए पेश की है.

सोनिया गांधी ने लिखा, ‘मोदी की पृष्ठभूमि शायद उतनी साधारण नहीं रही होगी, जितनी उनके प्रचार दल ने उनकी छवि बनाते हुए बताई है, लेकिन उन्होंने आरएसएस के भीतर एक वंचित दुनिया से उठकर निश्चित रूप से सत्ता तक अपना रास्ता बनाया. संसद में बोलते समय मोदी कई बार उसी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिसका इस्तेमाल वह सार्वजनिक रैलियों में करते हैं. अधिकतर समय वह विपक्ष का उपहास उड़ाते हैं और उनके भाषणों को किसी भी तरह से तीखी लताड़ ही कहा जा सकता है. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू उनकी पार्टी की शत्रुता का खास निशाना हैं क्योंकि नेहरू ने भारत को लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष रास्ते पर आगे बढ़ाया था.’

PM मोदी के साथ कभी कोई वास्तविक संपर्क नहीं रहा गांधी

उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका कभी कोई वास्तविक संपर्क नहीं रहा है. दोनों की मुलाकात जब भी होती है, तो सिर्फ औपचारिक बातचीत होती है. जब मोदी उनके सामने आते हैं, तो वह नजरें फेर लेते हैं और आंखें मिलाने से बचते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। देश को लेकर मोदी और उनके विचार बिल्कुल अलग हैं. पीएम मोदी अपने भारत के नजरिए के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि वह अपने नजरिए के साथ आगे बढ़ रही हैं.

सोनिया गांधी ने पुस्तक में लिखा है, ‘नरेंद्र दामोदरदास मोदी को प्रधानमंत्री बने 12 साल से अधिक हो चुके हैं और यह उनका तीसरा कार्यकाल है. इसके बावजूद आज तक मेरा उनसे व्यावहारिक रूप से कोई वास्तविक संपर्क नहीं रहा है. दोनों की मुलाकात संसद के हर सत्र के समापन पर होने वाले कार्यक्रमों में होती है. इस दौरान अलगअलग राजनीतिक दलों के नेता लोकसभा अध्यक्ष के कमरे में इकट्ठा होते हैं, लेकिन जब मोदी मेरे सामने आते हैं, तो हम औपचारिक रूप से नमस्ते करते हैं. पहले ऐसा नहीं था. उस समय अलगअलग राजनीतिक दलों के नेता भी एकदूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते थे. वह नजरें फेर लेते हैं और आंखें मिलाने से बचते हैं.’

पुस्तक के अनुसार, जब सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद लौटीं, तो कुछ मौकों पर मोदी ने उनसे पूछा, “ठीक हैं आप?” इस पर उन्होंने जवाब दिया, “जी, अब मैं ठीक हूं, धन्यवाद.” गांधी ने लिखा, ‘इस तरह की संक्षिप्त बातचीत के अलावा हमारी कभी वास्तव में कोई बातचीत नहीं हुई. हालांकि, सालों के दौरान हमने एकदूसरे को जन्मदिन और नववर्ष की औपचारिक शुभकामनाएं दी हैं.’

भारत के बारे में परिवार से सीखा सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने लिखा, ‘भारत के बारे में उन्होंने अपने परिवार से सीखा है. परिवार के सदस्यों ने उन्हें सेवा की भावना और ऐसे देश में विश्वास करना सिखाया, जहां अलगअलग नस्लों, संस्कृतियों और भाषाओं के लोगों के लिए जगह हो. ऐसा भारत, जो सभी को आजादी और समानता का अधिकार देता हो. रेंद्र मोदी का भारत को लेकर नजरिया आरएसएस के विचारकों और उनके बचपन के अनुभवों से बना है. इस सोच में ऐसी कट्टरता दिखाई देती है, जिसमें अपने धर्म और संस्कृति को बाकी सभी से ऊपर रखा जाता है.’

उन्होंने लिखा, ‘वह अपने भारत के नजरिए के लिए संघर्ष कर रहे हैं और मैं अपने नजरिए के लिए. मेरा भारत किसी के वर्चस्व के खिलाफ, समावेशिता, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ा है. यह व्यक्तिगत मामला नहीं है. मोदी का राजनीति में आने का रास्ता उनके अपने राजनीतिक सफर से बिल्कुल अलग है. हालांकि, अपने समय के सत्ताधारी अभिजात वर्ग को लेकर उनकी असहजता के कुछ पहलुओं को मैं भी अच्छी तरह समझ सकती थी. दिल्ली के किसी ड्राइंग रूम में राजनीतिक चर्चा के दौरान मैं अक्सर खुद को असहज महसूस करती थी. वहां व्यक्त किए जाने वाले विचार भारत की वास्तविकता से बहुत दूर होते थे. अपने चुनावी क्षेत्र में और देशभर की यात्राओं के दौरान मैंने लोगों का जो दुखदर्द और जीवनयापन के लिए उनका संघर्ष देखा था, वह इस विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग की कल्पना से परे था.’