Sonepur Mela 2026: बिहार में विश्व प्रशिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले के घोड़ा बाजार में एक से बढ़कर एक घोड़े खरीद बिक्री और प्रदर्शनी के लिए पहुंचे हैं. सोनपुर मेले के घोड़ा बाजार में समस्तीपुर जिले के सरारी, माधोपुर, मोहनपुर निवासी पशु प्रेमी डॉक्टर जितेंद्र यादव भी अगलअलग नश्ल के पालतू जानवर लेकर पहुंचे हैं. जितेंद्र यादव डॉक्टर के साथ साथ पशु प्रेमी हैं. उनके जनावर देखने के लिए मेले में लोगों की भीड़ लगी हुई है.

जितेंद्र यादव ने बताया कि मैं 18 साल से सोनपुर मेले में आ रहा हूं. मैं यहां कोई जानवर बेचता नही हूं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सिर्फ प्रदर्शनी में लोगों को दिखाने के लिए लाता हूं. उन्होंने बताया कि वो इस बार सोनपुर मेले में घोड़े और पालतू जानवर लेकर आए हैं. डॉक्टर जितेंद्र यादव दो घोड़े लेकर आए हैं. पहला घोड़ा जाबांज है. ये बिहार और उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा घोड़ा है. वहीं दूसरा घोड़ा कोबरा है. वो अभी बाहर से प्रतियोगिता में भाग लेने गया हुआ है.

जितेंद्र यादव मेले में तीन कुत्ते भी लाए

बिहार और उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा घोड़ा उक्का है. उनका ये घोड़ा मेले में आए लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. उक्का करतब भी दिखाता है. जितेंद्र यादव ने बताया कि जाबांज घोड़ा दर्जनों प्रतियोगिता में भाग लेकर खिताब जीत चुका है. जितेंद्र यादव मेले में तीन कुत्ते लेकर भी आए हैं. पहला कुत्ता है हारले क्वीन, जिसे थाईलैंड से इंपोर्ट किया गया है.

चायनीज भूटिया है 15 इंच का कुत्ता

दूसरा जर्मन शेफर्ड है, जोकि सिर्फ आठ महीने का है और तीसरा कुत्ता चायनीज भूटिया है. ये कुत्ता 15 इंच का है. ये कुत्ता बिहार और उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा कुत्ता है. पशु प्रेमी डॉक्टर जितेंद्र यादव की 17 इंच की लंबी मूंछ भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. वो लंबी मूछों को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश का खिताब जीत चुके हैं.