नवंबर खत्म होने को है और अब सर्दी काफी बढ़ने लगी है. ऐसे में ठंड से बचाव के लिए लोग पिछली ठंड में पैक किए गए कंबल, रजाई, गद्दे, और गर्म कपड़े भी निकाल चुके हैं, लेकिन लंबे समय तक एक ही जगह रखे रहने से इन कपड़ों या बिस्तर में नमी, बैक्टीरिया पनप जाते हैं. इससे आपको एलर्जी हो सकती है और त्वचा से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं. जान लेते हैं कि अगर कंबल, स्वेटर, रजाईगद्दे अलमारी से बाहर निकाले हैं तो इस्तेमाल से पहले किन चीजों का ध्यान रखें.

कंबल, गद्दे, रजाई को अलमारी से निकालने के बाद सीधे ओढ़ने, बिछाने की गलती नहीं करना चाहिए. खासकर आपके घर में बच्चे, बुजुर्ग या फिर कोई बीमार इंसान है, एलर्जिक है तो ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है. जान लेते हैं कि रजाईकंबल या गर्म कपड़े बाहर निकालने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए.
दागफफूंद चेक करें
अलमारी से सर्दी वाले कपड़े, बिस्तर निकालने के बाद सबसे पहले चेक करें कि इनमें कहीं सीलन, दाग, या फफूंद तो नहीं लगी है. अगर ऐसा हो तो इसे क्लीन करना ज्यादा जरूरी है. ये एलर्जी की वजह बन सकते हैं.
अच्छे से सफाई करें
अलमारी से कपड़े और बिस्तर बाहर निकालने के बाद मुलायम ब्रश की मदद से अच्छे से झाड़ लें. इससे सारी धूलमिट्टी निकल जाएगी. आप चाहे तो डिसइंफेक्टेंट लिक्विड भी डाल सकते हैं ताकि बैक्टीरिया खत्म हो जाएं. अगर कोई कपड़ा गंदा दिखाई दे तो उसे धो लें.
Image:Pexels
हवाधूप दिखाएं
कपड़ों की क्लीनिंग के बाद जरूरी है कि आप कम से कम 1 से 2 दिन तक अच्छे से धूप दिखा लें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे सीलन की बदबू दूर हो जाती है और फंगस, बैक्टीरिया भी नष्ट होते हैं. सर्दी के दौरान भी हर 8 से 12 या 15 दिन में अपने बिस्तर को धूप जरूर दिखाना चाहिए.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- गर्म कपड़ों धोते वक्त ध्यान रखें कि इसमें हार्श डिटर्जेंट यूज न करें, बल्कि माइल्ड लिक्विड बेस्ट रहता है.
- अगर किसी कपड़े का रंग फेड होने का डर हो तो अप्रत्यक्ष धूप में रखें और हवादार जगह पर खुले में टांग दें.
- गर्म कपड़ों या बिस्तर को धोने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी यूज न करें, नहीं तो ये सिकुड़ सकते हैं.
- कपड़ों को ब्रश से रगड़ने और कसकर निचोड़ने से बचना चाहिए, नहीं तो ऊनी कपड़ों का शेप बिगड़ जाता है और रोएं निकल आते हैं.
- कुछ गर्म कपड़ों जैसे पश्मीन शॉल, ब्लेजर, कोट आदि को ड्राई क्लीन कराना ज्यादा बेस्ट रहता है.



