पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. टिकटों के बंटवारे को लेकर विभिन्न पार्टियों में असंतोष और दलबदल का दौर चल रहा है. इसी बीच, आम आदमी पार्टी के चमकौर साहिब से मौजूदा विधायक डॉ चरणजीत सिंह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं. पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने से वे नाराज थे. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से डॉ चरणजीत सिंह के दल में शामिल होने की जानकारी साझा की.

का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उनकी अच्छी प्रतिष्ठा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि डॉ चरणजीत सिंह और उनकी टीम को अकाली दल में उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ चरणजीत सिंह के दल में शामिल होने से इस क्षेत्र में अकाली दल और अधिक मजबूत होगा.

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को हराया था

डॉ चरणजीत सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनावों में चामकौर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर सबको चौंका दिया था. इस जीत के बाद वे राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बन गए थे.

It is a pleasure to welcome the sitting @AamAadmiParty MLA from Chamkaur Sahib, Dr. Charanjit Singh, into the Shiromani Akali Dal.
Dr. Charanjit is a wellreputed personality in the medical field. I assure him and his team that they will get due respect and responsibility in the @Akali_Dal_.
His joining will further strengthen the Shiromani Akali Dal in the region.

— Sukhbir Singh Badal November 29, 2026

हालांकि, 2027 के चुनावों के लिए, आम आदमी पार्टी ने उनके स्थान पर चमकौर साहिब से बसपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को उम्मीदवार घोषित किया. इस फैसले के बाद, पार्टी नेतृत्व के प्रति डॉ. चरणजीत सिंह की नाराजगी सामने आने लगी.

टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

डॉ चरणजीत सिंह ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उनके साथ दो बार विश्वासघात किया है. उन्होंने कहा कि 2022 में चन्नी को हराने के बावजूद उन्हें भगवंत मान की सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया और अब चुनाव से पहले उनका टिकट भी रद्द कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें टिकट रद्द करने का कारण नहीं बताया.