जम्मूकश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, यह गिरफ्तारी पुंछ में 93 इन्फैंट्री ब्रिगेड के जिम्मेदारी वाले इलाके में हुई है. सेना ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद जमील के रूप में हुई है. वह गुलाम हुसैन का बेटा है और PoK के पुंछ जिले की तहसील अब्बासपुर के गांव काकुता का रहने वाला बताया जा रहा है.

यह गिरफ्तारी पुंछ में 93 इन्फैंट्री ब्रिगेड के जिम्मेदारी वाले इलाके में सरला पोस्ट के पास एक नाले से सटे क्षेत्र में हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना 28 नवंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे सामने आई, जिसके बाद सेना ने संदिग्ध को हिरासत में लिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम सेना के कैंप पहुंची है, ताकि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा सके और उसके भारतीय सीमा में दाखिल होने के कारणों का पता लगाया जा सके.
दिल्ली पुलिस ने JeM से जुड़े संदिग्ध को पकड़ा
इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन ‘जैशएमोहम्मद’ से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध को सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया गया था और वह ऑनलाइन युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के काम में शामिल था.
जांचकर्ताओं को शक है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI, युवाओं को भर्ती करने और उन्हें प्रभावित करने के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध के डिजिटल कम्युनिकेशन की जांच कर रही हैं और पाकिस्तान में बैठे उसके कथित हैंडलर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.
वडोदरा में अरेस्ट हुआ जैशएमोहम्मद का संदिग्ध सदस्य
इस गिरफ्तारी के बाद जांचकर्ता अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसका कोई संबंध हाल ही में वडोदरा में गुजरात ATS द्वारा गिरफ्तार किए गए जैशएमोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य से है. हालांकि इन दोनों संदिग्धों के बीच कोई सीधा संबंध अभी तक साबित नहीं हुआ है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.



