: की राजधानी में होमगार्ड भर्ती के कैंडिडेट्स ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कैंडिडेट्स फूटफूटकर रोने लगे। प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स की मांग है कि भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि वेटिंग लिस्ट जारी नहीं हुई तो कई कैंडिडेट्स ओवरएज हो जाएंगे और भविष्य में भर्ती का मौका गंवा देंगे।

कफन बांधकर गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे कैंडिडेट्स
प्रदर्शनकारी दोपहर करीब 2 बजे अचानक हजरतगंज की गांधी प्रतिमा के पास जुटे। उनके हाथों में बैनर और पोस्टर थे। सभी ने सिर पर सफेद कपड़ा बांध रखा था। कैंडिडेट्स का कहना था कि वे सिर पर कफन बांधकर लखनऊ आए हैं। मर जाएंगे, लेकिन यहां से नहीं जाएंगे।
सड़क पर लेटे कैंडिडेट्स को पुलिस ने घसीटा
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गांधी प्रतिमा के पास से हटाने की कोशिश की तो कई कैंडिडेट्स सड़क पर लेट गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कपड़े और हाथ पकड़कर सड़क पर घसीटा और उठाकर गाड़ियों में बैठाया। इस दौरान कैंडिडेट्स पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाते रहे। बाद में पुलिस सभी को धरना स्थल इको गार्डन ले गई।
41,424 पदों पर निकली थी भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने साल 2025 में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसकी लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। चयनित कैंडिडेट्स का मेडिकल सत्यापन 12 अक्टूबर 2026 से संबंधित जिलों की पुलिस लाइनों में शुरू हो चुका है।
‘नौकरी नहीं मिली तो जान दे देंगे’
रामपुर से आईं उमा वर्मा प्रदर्शन के दौरान रोने लगीं। उन्होंने कहा, “त्योहार के दिन बीमार मां को घर में अकेला छोड़कर आई हूं। सिर पर कफन बांधकर आए हैं। मर जाएंगे, जान दे देंगे, लेकिन नौकरी लिए बिना नहीं जाएंगे। बिना नौकरी के जीवन बेकार है। सीतापुर से आए दीपक राजवंशी ने कहा कि उनके लिए कोई दिवाली नहीं है। वे ओवरएज हो चुके हैं और इस भर्ती में नंबर नहीं आया तो सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके पास सभी योग्यताएं हैं, लेकिन लगातार आंदोलन के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, “वेटिंग लिस्ट की भीख नहीं मांग रहे हैं। वह हमारा अधिकार है।
15 से 20 हजार पद खाली रहने का दावा
प्रदर्शनकारी कैंडिडेट्स का दावा है कि होमगार्ड, यूपी पुलिस और की भर्तियां एक ही समय पर चल रही हैं। ऐसे में कई कैंडिडेट्स एक से ज्यादा भर्तियों में शामिल हो सकते हैं। उनका कहना है कि दूसरी भर्तियों में चयन होने के बाद होमगार्ड के 15 से 20 हजार पद खाली रह सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग
कैंडिडेट्स की मांग है कि भर्ती नियमों के तहत वेटिंग लिस्ट जारी की जाए और खाली पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को मौका दिया जाए। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिल सकेगा और ओवरएज होने के कारण भविष्य में भर्ती का मौका छूटने की आशंका भी कम होगी।



