दिवाली पर पटाखे जलाने के बाद अक्सर अगले दिन तक हवा में धुआं दिखाई देता है. कुछ दिन बाद आसमान साफ भी नजर आने लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पटाखों से फैला प्रदूषण पूरी तरह खत्म हो गया है. पटाखों से निकलने वाले बेहद छोटे जहरीले कण हवा में बने रह सकते हैं. इनका असर इस बात पर निर्भर करता है कि हवा कितनी तेज चल रही है, तापमान कैसा है, नमी कितनी है और प्रदूषण के दूसरे स्रोत कितने सक्रिय हैं.

यही वजह है कि दिवाली के बाद भी दिल्लीNCR और उत्तर भारत के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब बनी रहती है. जून 2026 में nature.com में छपे एक रिसर्च शोध ने भी इस खतरे को सामने रखा है. इसमें इंडोगंगा के मैदानी क्षेत्र के 14 शहरों में दिवाली के दौरान और उसके बाद वायु प्रदूषण का अध्ययन किया गया. ये स्टडी अक्टूबर से नवंबर 2024 के बीच 20 दिन के लिए की गई थी.

कितने दिन तक हवा में रहता है पटाखों का धुआं?

पटाखों का धुआं कितने दिन तक हवा में रहेगा, इसका कोई एक निश्चित जवाब नहीं है. धुएं के कुछ बड़े कण जल्दी जमीन पर बैठ जाते हैं, जबकि PM2.5 जैसे बेहद छोटे कण हवा में लंबे समय तक रह सकते हैं. हवा तेज चलने या बारिश होने पर ये कण फैल सकते हैं या नीचे आ सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, हवा की रफ्तार कम होने और तापमान में बदलाव से प्रदूषण एक ही जगह जमा रह सकता है.

स्टडी के मुताबिक, दिवाली के बाद भी कई शहरों में प्रदूषण का स्तर तुरंत सामान्य नहीं हुआ. दिल्ली में 4 नवंबर 2024 तक PM2.5 का स्तर 200 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ऊपर बना रहा. इसकी एक वजह हवा में प्रदूषण का जमा होना और दूसरी वजह पराली जलाने से निकलने वाला धुआं था. इसका मतलब है कि दिवाली के पटाखों से शुरू हुआ प्रदूषण कुछ समय बाद दूसरे स्रोतों के प्रदूषण के साथ मिलकर हवा को और जहरीला बना सकता है.

14 शहरों में कितना बढ़ा प्रदूषण?

शोधकर्ताओं ने जमीन पर मौजूद प्रदूषण निगरानी केंद्रों, सैटेलाइट डेटा और मौसम से जुड़ी जानकारियों का इस्तेमाल किया. इसमें PM2.5 और PM10 के स्तर की जांच की गई. स्टडी में पाया गया कि दिवाली के दौरान 14 शहरों में PM2.5 और PM10 का स्तर राष्ट्रीय मानकों और WHO के 24 घंटे के दिशानिर्देशों से 3 से 10 गुना तक ज्यादा पहुंच गया. दिल्ली में दिवाली के दौरान PM2.5 में 19% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

दिवाली के बाद भी प्रदूषण का असर बना रहा. हरियाणा के हिसार में PM2.5 का स्तर 250 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ज्यादा पहुंच गया. अध्ययन के मुताबिक, पराली जलाने और मौसम की खराब परिस्थितियों ने प्रदूषण को बढ़ाने में भूमिका निभाई. शोध में यह भी सामने आया कि 14 में से 80% शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स के गंभीर या खतरनाक स्तर पर पहुंच गया.

हवा में प्रदूषण जमा क्यों हो जाता है?

दिवाली के बाद प्रदूषण बने रहने के पीछे सिर्फ पटाखे जिम्मेदार नहीं होते. मौसम की कुछ परिस्थितियां भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती हैं.

  • कम हवा चलना: हवा की रफ्तार कम होने पर प्रदूषण के कण एक जगह जमा रहते हैं और आसानी से फैल नहीं पाते.
  • तापमान में उलटफेर: सामान्य स्थिति में गर्म हवा ऊपर उठती है, लेकिन तापमान उलटने पर ठंडी हवा जमीन के पास फंस जाती है. इससे प्रदूषक भी नीचे ही जमा रहते हैं.
  • नमी बढ़ना: हवा में ज्यादा नमी होने पर कुछ प्रदूषक कण पानी सोखकर आकार में बड़े हो सकते हैं. इससे धुंध और धुएं का असर बढ़ सकता है.
  • पराली जलाना: उत्तर भारत में फसल के अवशेष जलाने से निकलने वाला धुआं पटाखों के प्रदूषण में मिल जाता है. इससे प्रदूषण की समस्या और गंभीर हो जाती है.

शोध में दिल्ली में तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और रात में हवा की निचली परत की ऊंचाई 100 मीटर से कम रहने को भी प्रदूषण जमा होने की वजह बताया गया है. इसके कारण दिवाली के बाद भी हवा में मौजूद प्रदूषक आसानी से बाहर नहीं निकल सके.

पटाखों के धुएं में कौन से जहरीले कण होते हैं?

पटाखे जलने पर सिर्फ धुआं और राख नहीं निकलती, बल्कि कई तरह के रासायनिक पदार्थ भी हवा में मिलते हैं.

  • PM2.5: ये बेहद छोटे कण हैं, जो सांस के जरिए फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं और खून में भी प्रवेश कर सकते हैं.
  • PM10: ये अपेक्षाकृत बड़े कण होते हैं, जो सांस के जरिए शरीर में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं.
  • सल्फर डाइऑक्साइड : इससे सांस की नली में जलन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है.
  • नाइट्रोजन डाइऑक्साइड : यह फेफड़ों में सूजन और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है.
  • भारी धातुएं: पटाखों में इस्तेमाल होने वाले कुछ रसायनों से हवा में एल्युमिनियम, बेरियम, सीसा और दूसरे धातु तत्वों के कण मिल सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के बागपत में किए गए अध्ययन में दिवाली की रात PM2.5 का स्तर 632 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया. यह सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 3.3 गुना था. जांच में सीसा, बेरियम, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्वों की मात्रा दिवाली के दिन की तुलना में 3 से 20 गुना तक बढ़ी मिली. इससे पता चलता है कि पटाखों का प्रदूषण सिर्फ धुएं तक सीमित नहीं है, इसमें धातुओं के बेहद छोटे कण भी शामिल होते हैं.

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

AIIMS के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने 7 नवंबर को बताया कि, दिल्लीNCR में प्रदूषण के चलते सांस संबंधी समस्याओं के मरीज करीब 20% बढ़े हैं. अस्थमा, COPD और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न हो रही है. स्वस्थ लोग भी गले में जलन, लगातार खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत कर रहे हैं. PM2.5 फेफड़ों से खून में पहुंचकर दिल की रक्त वाहिकाओं में सूजन पैदा कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है. डॉ. रणदीप गुलेरिया ने खराब हवा में बाहर जाने से बचने, बाहर निकलने पर N95 मास्क पहनने और सुबहशाम खुले में व्यायाम न करने की सलाह दी.

फेफड़ों से दिल तक पहुंचता है प्रदूषण का खतरा

पटाखों से निकले PM2.5 जैसे छोटे कण शरीर के लिए ज्यादा खतरनाक होते हैं. ये सांस के साथ फेफड़ों की गहराई तक पहुंच सकते हैं. इनके संपर्क में आने से खांसी, सांस लेने में परेशानी, अस्थमा और फेफड़ों में सूजन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता है. पहले से सांस या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों, बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर ज्यादा हो सकता है. दिवाली के बाद आसमान साफ दिखने लगे, तब भी हवा में मौजूद PM2.5 जैसे सूक्ष्म कण दिखाई नहीं देते. इसलिए सिर्फ आंखों से धुआं देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि हवा सांस लेने के लिए सुरक्षित हो गई है.

क्या कुछ दिनों बाद हवा अपने आप साफ हो जाती है?

हवा में मौजूद प्रदूषण धीरेधीरे कम हो सकता है, लेकिन इसके लिए मौसम का अनुकूल होना जरूरी है. तेज हवा, बारिश और वायुमंडल में बेहतर हलचल से प्रदूषक फैलते या नीचे बैठते हैं. इसके उलट, कम हवा और तापमान में उलटफेर प्रदूषण को लंबे समय तक रोक सकते हैं. इसलिए दिवाली के बाद प्रदूषण को केवल पटाखों का असर मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. हवा की वास्तविक स्थिति जानने के लिए PM2.5 और PM10 के आंकड़े देखना जरूरी है.

अधिक जानकारी और लाइव अपडेट के लिए पर जाएं.