निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी माई होम कंस्ट्रक्शन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है. कंपनी को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल की ओर से प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ 2026 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. खास बात यह है कि माई होम को लगातार दूसरे वर्ष यह सम्मान मिला है.

ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल दुनिया भर में उन संस्थानों और कंपनियों को सम्मानित करती है, जो स्वास्थ्य, सुरक्षा, कर्मचारी कल्याण, प्रक्रिया सुरक्षा और पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उच्चतम मानकों का पालन करते हैं. ये पुरस्कार पहले स्वॉर्ड, ग्लोब और शील्ड ऑफ ऑनर के नाम से जाने जाते थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब इनके तहत चार श्रेणियों में सम्मान दिए जाते हैं:

  • स्वॉर्ड ऑफ ऑनर
  • ग्लोब ऑफ ऑनर
  • शील्ड ऑफ ऑनर
  • गार्डियन ऑफ ऑनर

पांच सितारा ऑडिट में बेहतरीन प्रदर्शन

ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल की ओर से हर साल आयोजित पांच सितारा ऑडिट में सर्वोच्च रेटिंग हासिल करने वाले संगठन ही इन पुरस्कारों के लिए पात्र होते हैं. इसमें व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ऑडिट, पर्यावरण ऑडिट, एकीकृत स्वास्थ्यसुरक्षा एवं पर्यावरण ऑडिट और संयुक्त ऑडिट शामिल हैं.

माई होम कंस्ट्रक्शन ने इन कड़े मानकों पर खरा उतरते हुए लगातार दूसरी बार ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ अवॉर्ड हासिल किया है. यह उपलब्धि कंपनी की कार्यस्थल सुरक्षा, कर्मचारियों के कल्याण और पर्यावरण प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में AI का इस्तेमाल

माई होम कंस्ट्रक्शन के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख भास्कर राजू ने लगातार दूसरे साल यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है और वह निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा के मानकों को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

भास्कर राजू ने कहा, कंपनी आने वाली परियोजनाओं में नए विचारों और तकनीकों को बढ़ावा देने पर काम कर रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच सितारा रेटिंग के मानकों को बनाए रखने के लिए सुरक्षा प्रणालियों को और मजबूत किया गया. इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के इस्तेमाल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रबंधन के लिए श्रमिकों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है. माई होम का लक्ष्य निर्माण क्षेत्र में सुरक्षित कार्यस्थल और बेहतर प्रबंधन व्यवस्था के अंतरराष्ट्रीय मानकों को लगातार बनाए रखना है.