: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राजस्व परिषद ने सोमवार, 16 नवंबर को 277  नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के मुताबिक, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। इनमें बरेली, बदायूं, रामपुर, आगरा, गाजियाबाद और अमरोहा में तैनात अधिकारी शामिल हैं।

राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के 27 अक्टूबर 2026 को जारी दिशानिर्देशों के अनुपालन में यह तबादले किए गए हैं। आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती वाले जिले में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

शाहजहांपुर भेजे गए 7 नायब तहसीलदार

तबादला सूची के मुताबिक, बरेली में तैनात बृजेश कुमार वर्मा और सतवीर सिंह को शाहजहांपुर भेजा गया है। बदायूं में तैनात बदन सिंह यादव, रामपुर से लोकेश कुमार2 और आगरा से राजपाल सिंह का भी तबादला शाहजहांपुर किया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद में तैनात प्रशांत कुमार सक्सेना और अमरोहा में तैनात रूपक सक्सेना को भी शाहजहांपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:  

एटा और खीरी में भी नई तैनाती

वहीं, हाथरस में तैनात प्रतीक्षा कटारा को एटा भेजा गया है, जबकि बहराइच में तैनात अक्षय पांडेय का तबादला खीरी जिले में किया गया है।

जिलाधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश

राजस्व परिषद ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित नायब तहसीलदारों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती वाले जिले में कार्यभार ग्रहण कराया जाए। अधिकारियों के योगदान की रिपोर्ट भी परिषद को उपलब्ध कराने को कहा गया है। आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव राजस्व, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और संबंधित मंडलायुक्तों समेत अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है।

ये भी पढ़ें:  

 

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।