पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है. एक तरफ राजनीतिक दल नौजवानों तक अपनी पहुंच मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी सरकार ने ‘पंजाब दा करोड़पति’ नाम से राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता शुरू कर दी है. इस मुकाबले में पंजाब का एक नौजवान अपने ज्ञान और मेहनत के दम पर एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार जीत सकेगा. सरकार इसे शिक्षा, प्रतिभा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बढ़ावा देने वाली पहल बता रही है.

की सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों के साथसाथ शिक्षा पर भी जोर दे रही है. सरकार का तर्क है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में नौजवानों का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है.

2022 में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’

इसी सोच के तहत मान सरकार ने वर्ष 2022 में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की शुरुआत की थी, ताकि गांवों से लेकर शहरों तक युवाओं को खेल के मैदानों से जोड़ा जा सके और छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिले. इस पहल से अभी तक करीब 10 लाख खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ा गया है. सरकार के मुताबिक, खिलाड़ियों को लगभग 26 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जा चुकी है.

अब इसी कड़ी में ‘पंजाब दा करोड़पति’ के जरिए युवाओं की बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. यानी एक तरफ खेलों के जरिए शारीरिक फिटनेस और दूसरी तरफ ज्ञान के जरिए मानसिक क्षमता को बढ़ावा देने की रणनीति पर सरकार काम कर रही है.

73.8 लाख युवाओं को साधने की कोशिश

खेलों और शिक्षा से जुड़ी इन पहलों के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. पंजाब के करीब 73.8 लाख युवाओं को आकर्षित करने की सियासी चर्चा के बीच ‘पंजाब दा करोड़पति’ की घोषणा को विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. लेकिन 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले शिक्षा, रोजगार, खेल और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे राजनीतिक चर्चा में अहम जगह बना रहे हैं.

मुकाबले के विजेता को एक करोड़ रुपये, चार उपविजेताओं को 1010 लाख रुपये और लीडरबोर्ड पर जगह बनाने वाले आठ अन्य प्रतिभागियों को 55 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा. यानी केवल शीर्ष 13 पुरस्कारों पर ही एक करोड़ 80 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है. इसके अलावा अलगअलग चरणों में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और सम्मान देने की योजना है. इस प्रतियोगिता की एक खास बात यह भी है कि मुकाबले में आगे बढ़ने के साथ प्रतिभागियों को पुरस्कार हासिल करने के अवसर मिलेंगे.

युवाओं की सफलता असली प्रगति

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पहल के पीछे युवाओं को पढ़ाई और ज्ञान की ओर प्रेरित करने का उद्देश्य बताया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार चाहती है कि पंजाब के नौजवानों के हाथों में किताबें हों, क्योंकि कलम ही किसी कौम की किस्मत गढ़ सकती है. मुख्यमंत्री ने युवाओं की सफलता को पंजाब की असली प्रगति बताते हुए कहा है कि सरकार उनकी मेहनत और आगे बढ़ने की कोशिशों में साथ खड़ी है.

‘पंजाब दा करोड़पति’ को सिर्फ पुरस्कार जीतने की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सरकारी नौकरियों की तैयारी से जुड़े एक मंच के रूप में भी तैयार किया जा रहा है. इसके लिए करीब 50 हजार सवालों का प्रश्न बैंक होगा. इनमें पंजाब के इतिहास, भूगोल, कला, संस्कृति, गणित, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और शासन व्यवस्था से जुड़े सवाल शामिल होंगे.

युवा अपनी गलतियों से सीख सकेंगे

सवालों का स्वरूप कांस्टेबल, पटवारी और पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी उपयोगी हो सकता है. हर सवाल के चार विकल्प होंगे और जवाब देने के लिए 20 सेकंड मिलेंगे. प्रतिभागियों को सही जवाब की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपनी गलतियों से सीख सकेंगे.

इस मुकाबले में पंजाब के गांवों, कस्बों और शहरों के युवाओं को एक ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. पहले नौ राउंड ऑनलाइन आयोजित होंगे. इसके बाद हर जिले के शीर्ष दस प्रतिभागी जिला स्तरीय मुकाबले में पहुंचेंगे. इस तरह कुल 230 प्रतिभागी जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और प्रत्येक जिले का विजेता 17 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले में पहुंचेगा. अंतिम मुकाबले में पंजाब के 23 जिलों के विजेता एक करोड़ रुपये के शीर्ष पुरस्कार के लिए आमनेसामने होंगे.

इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 28 नवंबर रखी गई है. पहला ऑनलाइन राउंड 21 नवंबर को होगा. इसके बाद 23, 25, 27 और 29 नवंबर तथा 1, 3, 5 और 7 दिसंबर को अगले राउंड आयोजित किए जाएंगे. जिला स्तरीय मुकाबले 9 दिसंबर और राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले 17 दिसंबर को प्रस्तावित है. युवाओं के लिए मॉक क्विज की सुविधा भी रखी गई है, ताकि वे वास्तविक प्रतियोगिता से पहले सवालों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की प्रक्रिया को समझ सकें.

इस पूरी पहल का राजनीतिक पहलू भी कम महत्वपूर्ण नहीं है. पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी सरकार के लिए युवाओं लुभाने में लगी हुई है. ऐसे समय में खेल, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और नकद पुरस्कारों को जोड़ने वाली ये पहल सरकार की युवाकेंद्रित नीतियों को सार्वजनिक चर्चा में ला रही हैं.

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ से ‘पंजाब दा करोड़पति’ तक

एक तरफ ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जरिए खेल प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास है, तो दूसरी तरफ ‘पंजाब दा करोड़पति’ के माध्यम से नौजवानों को अपनी तैयारी परखने, नई जानकारी हासिल करने और नकद पुरस्कारों के लिए मुकाबला करने का अवसर दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इन पहलों को युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने और उनकी प्रतिभा को पहचान देने के उद्देश्य से जोड़ा है.

पंजाब की GenZ के लिए अब सिर्फ सपने देखने का नहीं, अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने पहले ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जरिए खेलों को बढ़ावा देने की पहल की और अब ‘पंजाब दा करोड़पति’ के माध्यम से ज्ञान, तकनीक और प्रतियोगिता को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है.

हॉट सीट पर हर प्रतिभागी

पंजाब के 23 जिलों से निकलने वाले नौजवान अपनी तैयारी और काबिलियत के दम पर एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो सकेंगे. 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले शुरू हुई यह योजना राजनीतिक चर्चा के केंद्र में भी है. अब असली मुकाबला सिर्फ करोड़पति बनने का नहीं, बल्कि यह साबित करने का है कि पंजाब की नई पीढ़ी के पास कितना ज्ञान, कितना हुनर और कितनी बड़ी उड़ान भरने की क्षमता है.

भगवंत मान सरकार ने मंच तैयार करने की घोषणा कर दी है, अब पंजाब की युवा पीढ़ी की बारी है अपनी प्रतिभा का दम दिखाने की. क्योंकि इस बार हॉट सीट पर सिर्फ एक प्रतिभागी नहीं बैठेगा, बल्कि उसके साथ जुड़ी होंगी पंजाब की नौजवान पीढ़ी की उम्मीदें और सपने.