साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा आज यानी की 18 नवंबर को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। हालांकि वह अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में जितनी ज्यादा कामयाब रहीं, उतनी ही अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में रही है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री नयनतारा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

कर्नाटक के बेंगलुरु में 18 नवंबर 1984 को नयनतारा का जन्म हुआ था। वह एक क्रिश्चयन परिवार से ताल्लुक रखती थीं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन था। नयनतारा के पिता भारतीय वायु सेना में थे। जिस कारण उनकी पढ़ाईलिखाई देश के अलगअलग शहरों में हुई है।

फिल्मी सफर

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले नयनतारा ने मॉडलिंग और एंकरिंग में किस्मत आजमाई थी। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में फिल्म ‘मनासिनाक्कारे’ से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2005 में आई फिल्म ‘चंद्रमुखी’ से नयनतारा को असली पहचान मिली। इसके बाद अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नयनतारा ने अपने फिल्मी करियर में ‘नानुम राउडी धान’, ‘अराम’, ‘राजा रानी’, ‘कोलामवु कोकिला’, ‘माया’, ‘टॉक्सिक’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

पर्सनल लाइफ

अभिनेत्री की जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था, जब उनकी पर्सनल लाइफ ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। दरअसल, अपने करियर के टॉप पर पहुंचने के दौरान नयनतारा का नाम फेमस एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के साथ जुड़ा। नयनतारा और प्रभुदेवा का रिश्ता उस दौरान काफी चर्चाओं और विवादों में रहा था। बताया जाता है कि प्रभुदेवा के साथ अपने रिश्ते को लेकर नयनतारा इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया था।

हालांकि दोनों का रिश्ता अपने मुकाम तक नहीं पहुंच सका और दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। फिर साल 2022 में नयनतारा ने जानेमाने फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन के साथ सात फेरे लिए। वहीं कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का वेलकम किया।