Himachal Se: बहुत सारे लोगों को बस, कार, ट्रेन या पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय उल्टी आने या मिचली जैसा महसूस होने की समस्या होती है। इसे आमतौर पर मोशन सिकनेस कहा जाता है। मोशन सिकनेस तब होती है जब आंखों, कानों और दिमाग को शरीर की गति के बारे में अलगअलग संकेत मिलते हैं। ऐसे में कुछ लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जबकि कुछ लोग बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं। इसकी वजह से चक्कर आना, बेचैनी, पसीना आना, मिचली और उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

बस-कार में बैठते ही आने लगती है उल्टी, Motion Sickness से बचने के लिए सफर से पहले अपनाएं ये घरेलू उपाय​
बस-कार में बैठते ही आने लगती है उल्टी, Motion Sickness से बचने के लिए सफर से पहले अपनाएं ये घरेलू उपाय​

मोशन सिकनेस से बचने के लिए करें ये उपाय

अदरक की चाय पीएं

अगर आप कहीं सफर पर जाने वाले हैं तो उससे पहले अदरक की चाय पीएं। अदरक पेट को शांत रखने में मदद कर सकता है। चाय नहीं पीनी है तो आप अदरक का छोटा टुकड़ा चबा सकते हैं। इससे मिचली की समस्या कम महसूस हो सकती है।

नींबू की खुशबू लें

सफर पर जाने से पहले और सफर के दौरान आप नींबू की खुशबू लें। इसकी ताजगी कई लोगों को राहत देती है।आप चाहें तो नींबू पानी भी पी सकते हैं।

खाली पेट यात्रा न करें

कई लोगों का यह मानना होता है कि खाली पेट रहने से उल्टी नहीं होगी। यह गलत है, ऐसा करना परेशानी बढ़ा सकता है। यात्रा से पहले हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें।

पुदीना करें ट्राई

आप अगर मोशन सिकनेस से परेशान होते हैं तो पुदीना ट्राई करें। पुदीना पेट को ठंडक देने और मिचली कम करने में मदद कर सकता है। पुदीने की चाय या पुदीने की पत्तियां सफर के दौरान राहत दे सकती हैं।

ताजी हवा लेते रहें

अगर कार या बस में सफर कर रहे हैं तो खिड़की के पास बैठने की कोशिश करें। ताजी हवा मिलने से घुटन और मिचली की समस्या कम हो सकती है।

मोबाइल देखने से बचें

सफर के दौरान लगातार मोबाइल चलाना, किताब पढ़ना या स्क्रीन पर नजरें टिकाए रखना मोशन सिकनेस को बढ़ा सकता है। बेहतर है कि सामने की ओर देखें और दूर के किसी स्थिर बिंदु पर ध्यान रखें।

सौंफ चबाएं

सौंफ पेट को आराम देने के लिए जानी जाती है। यात्रा के दौरान थोड़ीसी सौंफ चबाने से मुंह का स्वाद भी ठीक रहता है और बेचैनी भी कम महसूस हो सकती है।

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी होने पर मिचली और कमजोरी बढ़ सकती है। इसलिए सफर से पहले और दौरान थोड़ीथोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मोशन सिकनेस, मिचली या उल्टी से राहत पाने के लिए बताए गए घरेलू उपायों का असर व्यक्तिव्यक्ति पर अलग हो सकता है। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं, तो किसी योग्य डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।