Himachal Se:

टेस्टी खाने के शौकीन लोगों को वजन घटाना एक मुश्किल टास्क लगता है, लेकिन अब नहीं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों मैकरोनी की एक गजब की रेसिपी खूब वायरल हो रही है। ये रेसिपी बनने में आसान और अभी तक इसे ट्राई करने वालों ने इसे काफी टेस्टी बताया है। इस रेसिपी में मैकरोनी को अलग से उबालने का झंझट नहीं है और ये प्रोटीन से भरपूर है, जो इसे वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक परफेक्ट डिश बनाता है। आइए, इस रेसिपी पर एक नजर डालते हैं।

मैकरोनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

Social Media Viral Recipe: वेट लॉस के लिए बेस्ट है Creamy Macroni की ये वायरल रेसिपी​
Social Media Viral Recipe: वेट लॉस के लिए बेस्ट है Creamy Macroni की ये वायरल रेसिपी​
40g 50 ग्राम कच्चा मैकरोनी, 1 छोटा प्याज, 1 छोटा टमाटर, पानी और एक चुटकी नमक
 

मैकरोनी की सॉस के लिए क्या सामग्री चाहिए?

100 ग्राम पनीर, 23 लहसुन की कलियां, 3 सूखी लाल मिर्च, एक चुटकी नमक और 1/4 कप दूध
 

मैकरोनी बनाने का तरीका

सबसे पहले एक पैन में मैकरोनी, कटा हुआ प्याज, टमाटर, पानी और नमक डालें। इसे ढककर कम गैस पर तब तक उबालें जब तक पास्ता ज्यादातर पानी सोख न ले। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान आप पनीर, लहसुन, 3 लाल मिर्च, नमक और दूध को मिलाकर एक स्मूद सॉस बना लें। इस क्रीमी सॉस को पके हुए मैकरोनी में डालें और धीमी गैस पर लगभग 5 मिनट तक पकाएं। आखिर में, थोड़ा सा ऑरेगेनो छिड़कें और गरमागरम खाएं।