Himachal Se: समयसमय पर चेहरे का मसाज करवाते रहना चाहिए। दरअसल, चेहरे की मालिश से रक्त संचार बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे त्वचा की कोशिकाओं को भरपूर ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलता है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो बढ़ता है। इसके साथ ही फेस मसाज से कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा मिलाता है, जिससे त्वचा में कसाव आता है और उम्र से पहले दिखने वाली झुर्रियों और महीन लाइनों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही मसाज से चेहरे को कई सारे लाभ मिलते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है सही तरीके से चेहरा मसाज करना।

प्राकृतिक निखार के लिए फेस मसाज करने के 6 आसान स्टेप्स, यहां देखें सही तरीका​
प्राकृतिक निखार के लिए फेस मसाज करने के 6 आसान स्टेप्स, यहां देखें सही तरीका​

फेस मसाज एक पुराना और असरदार ब्यूटी तरीका है जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ मांसपेशियों को आराम देने और त्वचा में प्राकृतिक चमक लाने में मदद करता है। समयसमय पर फेस मसाज करने से चेहरे की सूजन कम हो सकती है और रंगत में भी निखार आ सकता है। आइए जानते हैं फेस मसाज करने का सही तरीका क्या है।

1 गर्दन से करें शुरुआत

चेहरे की मसाज की शुरुआत हमेशा गर्दन से करने की सलाह दी जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। गर्दन के निचले हिस्से से ठोड़ी तक हल्के हाथों से ऊपर की ओर मसाज करना चाहिए। इससे गर्दन की जकड़न कम होती है, त्वचा ढीली पड़ने से बचती है और ग्लो बेहतर तरीके से आता है।

2 जॉलाइन की मसाज

गर्दन के बाद जॉलाइन की मसाज करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए अपनी उंगलियों को ठोड़ी पर रखें और उन्हें जबड़े की हड्डी के साथ कानों की ओर ले जाएं। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं। इससे जबड़े में जमा तनाव कम होता है और चेहरे का आकार अधिक टोंड व आकर्षक दिख सकता है।

3 गालों की मसाज

जॉलाइन के बाद गालों की मसाज करना चाहिए। इसके लिए उंगलियों की मदद से गालों पर गोलगोल और ऊपर की दिशा में मसाज करना चाहिए। चेहरे के बीच वाले हिस्से से शुरू करके कनपटियों तक ले जाएं। इससे रक्त संचार बढ़ता है, त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है और गालों की त्वचा को टोन करने में भी मदद मिलती है।

4 आंखों के नीचे वाले हिस्से

अब आंखों के नीचे की त्वचा का मसाज करना चाहिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, ध्यान रहे आंखों के नीचे की त्वचा काफी नाजुक होती है ऐसे में रिंग फिंगर से हल्के हाथों से अंदरूनी कोने से बाहरी हिस्से की ओर मसाज करें। इससे सूजन, डार्क सर्कल और पानी जमा होने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। ध्यान रखें कि इस हिस्से पर ज्यादा दबाव न डालें।

5 माथे की मजास

अब आप अपनी उंगलियों को माथे की बीच में रखते हुए उन्हें धीरेधीरे कनपटियों की ओर ले जाएं। यह प्रक्रिया माथे की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करती है और तनाव के कारण बनने वाली महीन रेखाओं को भी कम कर सकती है।

6 कनपटियों पर मसाज

अंत में कनपटियों पर हल्के गोलाकार तरीके से मसाज करने की सलाह दी जाती है। इससे चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है, तनाव कम होता है और अच्छी नींद में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।