Gambling, Debt, and Humiliation: This Addiction Turned Rahul into a 'Brute'—Leaving the Entire Neighborhood Terrified
Gambling, Debt, and Humiliation: This Addiction Turned Rahul into a ‘Brute’—Leaving the Entire Neighborhood Terrified

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी (22) की उनके पूर्व नौकर ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर की केबल से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल मीणा (19) को डेढ़ महीने पहले रुपयों में हेराफेरी करने पर काम से हटाया गया था। पुलिस ने उसे द्वारका में होटल से गिरफ्तार कर लिया।

ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत, कर्ज और अपमान की टीस ने राहुल मीणा को बर्बरता की इस हद तक पहुंचा दिया। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आईआरएस की बेटी की हत्या के पीछे यही बातें सामने आ रहीं। आरोपी राहुल पर जिस परिवार का कभी भरोसा था, उसे तोड़ते हुए आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। अब हिरासत में उससे पूछताछ जारी है।

जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी खेलता था। इस लत के कारण वह कर्ज में डूब गया था। हालात ये हो गए कि उसने न सिर्फ आईआरएस अधिकारी के पड़ोसियों से, बल्कि आसपास के दुकानदारों से भी उनके नाम पर उधार लेना शुरू कर दिया था।

एक पड़ोसी से उसने करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज ले लिया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जब पैसे लौटाने का दबाव बढ़ा तो विवाद होने लगा। पड़ोसियों ने इसकी शिकायत अधिकारी से भी की थी। आर्थिक तंगी के साथ आरोपी का व्यवहार भी बदलने लगा था।

वह दुकानदारों से बहस करता, भुगतान टालता और लगातार दबाव में रहता था। आखिरकार करीब डेढ़ माह पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, इसी के बाद से वह अंदर ही अंदर रंजिश पाल रहा था और बदला लेने की सोचने लगा था।

दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी का उठाया फायदा

आरोपी को घर की दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। वह जानता था कि दंपती रोज सुबह करीब छह बजे जिम के लिए निकलते हैं और घरेलू सहायकों के लिए घर की चाबी मुख्य दरवाजे के लेटर बॉक्स में रखी जाती है।

इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए वह बुधवार सुबह घर में दाखिल हुआ। पुलिस जांच के अनुसार, घर में घुसने के बाद उसने सो रही युवती पर हमला किया। इस दौरान दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और विरोध पर उसकी हत्या कर दी गई।

41 मिनट तक घर के भीतर रहा
पुलिस के अनुसार वारदात से पहले आरोपी पास के आस्था कुंज पार्क में कुछ समय तक रुका रहा और जैसे ही घर के सदस्य बाहर निकले, वह अंदर पहुंच गया। वह करीब 41 मिनट तक घर के भीतर रहा। वारदात के बाद जब वह बाहर निकला तो इलाके में कार साफ करने वाले एक शख्स ने उसे पहचान लिया और बातचीत भी की। आरोपी ने सामान्य ढंग से जवाब दिया और वहां से निकल गया।

दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी (22) की उनके पूर्व नौकर ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर की केबल से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राहुल मीणा (19) को डेढ़ महीने पहले रुपयों में हेराफेरी करने पर काम से हटाया गया था। पुलिस ने उसे द्वारका में होटल से गिरफ्तार कर लिया।

युवती ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी। अभी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, युवती माता-पिता के साथ अमर कॉलोनी के कैलाश हिल स्थित बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रहती थी।

बुधवार सुबह 6 बजे उसके माता-पिता जिम गए थे और घरेलू सहायक के लिए चाबी घर के बाहर रख गए थे। युवती घर पर अकेली थी। माता पिता जब लौटे, तो उन्होंने बेटी को फर्श पर अचेत पाया। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

युवती ने किया था संघर्ष : चेहरे और शरीर पर चोट के निशान
शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के शरीर पर संघर्ष के निशान थे। उसके चेहरे व छाती पर गंभीर चोटें पाई गई। पुलिस का मानना है, आरोपी ने क्रूरता से वारदात को अंजाम दिया। उसने युवती के चेहरे को बुरी तरह नोंचा। दरिंदगी की हकीकत पांच डॉक्टरों की टीम के पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। वहीं, फोरेंसिक विशेषज्ञों और क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

नौकरी से निकालने का बदला लिया
राहुल को पैसों की हेराफेरी के शक डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाला गया था। आशंका है, इसी का बदला लेने के लिए राहुल ने वारदात की। सीसीटीवी फुटेज में वह दिखा, तो मामला खुला। वारदात के बाद वह घर से कीमती सामान भी चुरा ले गया।