भारत में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. सितंबर 2026 में देश में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले करीब 94 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. Vahan के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में करीब 35,995 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल रजिस्टर हुए. वहीं, सितंबर 2025 में यह संख्या 18,520 यूनिट थी.

यह आंकड़ा बताता है कि अब ज्यादा लोग पेट्रोल और डीजल वाली कारों के अलावा इलेक्ट्रिक कारों को भी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं. सितंबर में देश में हुए कुल पैसेंजर व्हीकल रजिस्ट्रेशन में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी करीब 8.3 फीसदी रही. आसान भाषा में कहें तो करीब हर 12 पैसेंजर वाहनों में से एक इलेक्ट्रिक वाहन था.
टाटा मोटर्स की EV सेल सबसे ज्यादा
सितंबर में की बिक्री में Tata Motors सबसे आगे रही. कंपनी ने 14,769 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बेचे। इसके साथ ही कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 41 फीसदी रही. पिछले साल सितंबर में Tata Motors ने 7,353 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे. यानी एक साल में कंपनी की EV बिक्री करीब 101 फीसदी बढ़ गई.
महिंद्रा एंड महिंद्रा दूसरे नंबर पर रही. कंपनी ने सितंबर में 7,779 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे. सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 3,972 यूनिट था. यानी कंपनी की बिक्री करीब 96 फीसदी बढ़ी. JSW MG Motor India ने 5,242 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.
नए मॉडल से बढ़ रहे हैं ग्राहकों के ऑप्शन
EV की बिक्री बढ़ने की एक बड़ी वजह बाजार में नए इलेक्ट्रिक मॉडल आना भी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहले जहां इलेक्ट्रिक कारों के ऑप्शन कम थे, वहीं अब अलगअलग कंपनियां नए मॉडल ला रही हैं. इससे ग्राहकों के पास अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से कार चुनने के ज्यादा विकल्प हैं.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर चिंता भी कुछ लोगों को इलेक्ट्रिक कारों की तरफ ले जा रही है. सितंबर में VinFast ने 2,963 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। Kia की बिक्री 1,263 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 111 फीसदी ज्यादा है. वहीं ने अपने इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ 1,103 यूनिट की बिक्री दर्ज की.
छह महीने में भी EV बिक्री में बड़ी बढ़त
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री सिर्फ सितंबर में ही नहीं बढ़ी है. अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच देश में करीब 1.91 लाख इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल की बिक्री हुई. पिछले साल इसी अवधि में करीब 1.02 लाख यूनिट बिकी थीं. यानी छह महीने की बिक्री में करीब 89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
सितंबर की बिक्री अगस्त 2026 के 32,433 यूनिट के मुकाबले भी ज्यादा रही. हालांकि, कुल कार बाजार में EV की हिस्सेदारी अभी पेट्रोल, डीजल, CNG और हाइब्रिड कारों से काफी कम है. ऐसे में आने वाले महीनों की बिक्री से पता चलेगा कि इलेक्ट्रिक कारों की यह तेज रफ्तार आगे भी जारी रहती है या नहीं.



