अगर आप आने वाले समय में नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो महिंद्रा की अपकमिंग गाड़ियों पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने SUV पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी की आने वाली गाड़ियों में लाइफस्टाइल पिकअप से लेकर इलेक्ट्रिक SUV और नई जनरेशन की कॉम्पैक्ट SUV तक शामिल हैं.

महिंद्रा अगले कुछ सालों में अलगअलग जरूरत और बजट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर नए मॉडल ला सकती है. चलिए आपको बताते हैं कंपनी की उन 4 गाड़ियों के बारे में, जिनका इंतजार किया जा रहा है.
Mahindra Scorpio Lifestyle Pickup
की अपकमिंग गाड़ियों में एक लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक भी शामिल है. यह 2023 में दिखाए गए ‘Global Pik Up’ कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगा. कंपनी इसे नए बॉडीऑनफ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है.
यह पिकअप सिर्फ सामान ढोने के काम नहीं आएगा, बल्कि रोजाना इस्तेमाल और एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए भी उपयोगी हो सकता है. इसे भारत में अप्रैल 2027 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये से कम से शुरू हो सकती है.
Mahindra Vision S
कंपनी के नए मल्टीएनर्जी ‘NU_IQ’ प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली शुरुआती कॉम्पैक्ट SUV में शामिल होगी. इसकी लंबाई 4 मीटर से कम रखी जाएगी, जबकि व्हीलबेस 2,665mm का होगा. इससे छोटी SUV के बावजूद केबिन में अच्छा स्पेस मिलने की उम्मीद है.
खास बात यह है कि NU_IQ प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक जैसे अलगअलग पावरट्रेन को सपोर्ट करता है. Vision S को 2027 तक भारतीय बाजार में उतारे जाने की संभावना है.
Mahindra BE.07
इलेक्ट्रिक SUV पसंद करने वालों के लिए महिंद्रा BE.07 एक बड़ा मॉडल हो सकता है. इसे कंपनी की BE 6 के ऊपर रखा जाएगा। करीब 4.6 मीटर लंबी यह SUV INGLO बॉर्नइलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 60kWh से 80kWh तक का बैटरी पैक दिया जा सकता है. बड़ी बैटरी के चलते इससे अच्छी ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है. महिंद्रा इसे 2027 में लॉन्च कर सकती है.
NewGen Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा एक नई कॉम्पैक्ट SUV पर भी काम कर रही है, जिसे Vision X कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन मॉडल के तौर पर देखा जा रहा है. यह मौजूदा XUV 3XO की जगह ले सकती है या उसकी नई जनरेशन के रूप में बाजार में आ सकती है.
यह SUV भी NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी. इसमें पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के विकल्प मिलने की संभावना है। कंपनी इस नए प्लेटफॉर्म पर बनी गाड़ियों का प्रोडक्शन 2027 में शुरू करने की तैयारी कर रही है. कुल मिलाकर, महिंद्रा का आने वाला SUV लाइनअप काफी अलगअलग जरूरतों को कवर करेगा. इनमें पिकअप, कॉम्पैक्ट SUV और प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV जैसे मॉडल शामिल होंगे.



