होंडा कार इंडिया ने एलिवेट फेसलिफ्ट का पहला टीजर जारी किया है. जिसमें कई नए फीचर्स देखने को मिले हैं , जो पहले नहीं देखे गए थे खासकर इसके एक्सटीरियर में. ये कार 6 अक्टूबर, 2026 को भारत में लॉन्च होने वाली है. अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो इस फेसलिफ्टेड एसयूवी को रजिस्टर्ड होंडा डीलरशिप पर 21,000 रुपये में बुक किया जा सकता है.एसयूवी में अब कनेक्टेड डीआरएल और टेललाइट्स के साथसाथ रीडिजाइन किया गया ग्रिल, बंपर और हेडलाइट्स भी होंगी.एक और बदलाव यह है कि होंडा का लोगो अब ग्रिल की जगह हुड पर लगाया जाएगा.

एलिवेट फेसलिफ्ट में पहले से ज्यादा फीचर्स
हालांकि टीजर में केबिन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि एलिवेट फेसलिफ्ट पहले से ज़्यादा फ़ीचर्स से लैस होगी. अब होंडा इस एसयूवी में और वेंटिलेटेड सीटें, 360डिग्री कैमरे, डुअलज़ोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ देने की उम्मीद कर रही है. सीटों के नए लुक के साथसाथ ट्रिम एक्सेंट में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ADAS सूट में भी नए फ़ीचर्स शामिल किए जा सकते हैं.
कितनी होगी कीमत
फेसलिफ्टेड एलिवेट में के ऑप्शन पहले जैसे ही रहने की उम्मीद है. यह एसयूवी 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर चलती है, जो 6स्पीड मैनुअल या सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह इंजन लगभग 120 बीएचपी और 145 एनएम का पावर जनरेट करता है और कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 15.31 से 16.92 किमी प्रति लीटर है. इसकी कीमत फिलहाल 11.80 लाख रुपये से शुरू होकर 16.77 लाख रुपये तक जाती है, लेकिन फीचर्स में बढ़ोतरी के कारण फेसलिफ्टेड मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है.
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
मौजूदा एलिवेट में पहले से ही होंडा सेंसिंग, कंपनी का ADAS पैकेज मौजूद है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम और रोड डिपार्चर मिटिगेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. फेसलिफ्ट में अतिरिक्त या अपडेटेड ADAS फंक्शन जोड़े जा सकते हैं. हायर वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलने की उम्मीद है.



