CNG कारें कम खर्च में सफर करने का अच्छा ऑप्शन हैं. पेट्रोल के मुकाबले कम खर्च के कारण लोग इन्हें पसंद करते हैं. हालांकि, CNG कार खरीदने में एक बड़ी परेशानी बूट स्पेस यानी सामान रखने की जगह को लेकर होती है. कार की डिग्गी में CNG सिलेंडर लगा होने से सूटकेस और दूसरे सामान रखने की जगह कम हो जाती है.

अब कंपनियां इस परेशानी को दूर करने के लिए नए तरीके अपना रही हैं. कुछ कारों में डबल CNG सिलेंडर तकनीक दी गई है, जबकि कुछ में टैंक को कार के नीचे लगाया गया है. इससे डिग्गी में सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. यहां आपको भारत में मिलने वाली 4 ऐसी CNG गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके अंदर अच्छा खासा बूट स्पेस मिल जाता है.

1. Mahindra XUV 3XO ZNG

महिंद्रा XUV 3XO ZNG इस लिस्ट में शामिल नई CNG SUV है. इसमें 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. कंपनी ने इसमें फैक्ट्री से ही डबल सिलेंडर वाला CNG सेटअप दिया है. इस तकनीक की मदद से सिलेंडर के ऊपर सामान रखने के लिए जगह मिलती है. वहीं, इसके पेट्रोल मॉडल में 364 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इस SUV में 1.2 लीटर का 3सिलेंडर टर्बोपेट्रोल इंजन दिया गया है. CNG मोड में यह इंजन 111 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी के मुताबिक, इसकी माइलेज 24.7 किमी प्रति किलोग्राम है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 12.27 लाख रुपये तक जाती है.

2. Maruti Suzuki Brezza SCNG

मारुति सुजुकी ब्रेजा SCNG में 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें CNG टैंक को कार की बॉडी के नीचे लगाया गया है. इससे डिग्गी में सामान रखने के लिए ज्यादा जगह बचती है. इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. CNG मोड में यह 88 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है. इसमें मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी के मुताबिक, ब्रेजा SCNG की माइलेज 26.9 किमी प्रति किलोग्राम है. यह इस लेख में बताई गई XUV 3XO ZNG, ब्रेजा SCNG और नेक्सन iCNG में सबसे ज्यादा है.

3. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। Tata Nexon iCNG

टाटा नेक्सन iCNG भी उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो CNG कार खरीदने के साथ डिग्गी में पर्याप्त जगह चाहते हैं. इसमें डबल सिलेंडर तकनीक दी गई है. इसकी मदद से कार में 321 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. यह महिंद्रा XUV 3XO ZNG से 51 लीटर ज्यादा है. नेक्सन iCNG में 1.2 लीटर का टर्बोपेट्रोल इंजन दिया गया है. CNG मोड में यह 100 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी के अनुसार, इसकी माइलेज 24 किमी प्रति किलोग्राम है. इसकी एक्सशोरूम कीमत करीब 8.35 लाख रुपये से 13.42 लाख रुपये तक है.

4. Maruti Suzuki Victoris SCNG

मारुति सुजुकी विक्टोरिस SCNG में CNG टैंक को कार के नीचे लगाया गया है. इससे डिग्गी में सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. इस CNG मॉडल में 320 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जबकि पेट्रोल मॉडल में यह 439 लीटर है. इसमें 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 87 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी के दावे के अनुसार, विक्टोरिस SCNG की माइलेज 27.02 किमी प्रति किलोग्राम है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 11.55 लाख रुपये से 14.82 लाख रुपये तक है.