हुंडई की नई कॉम्पैक्ट SUV Bayon की लॉन्चिंग से पहले इसकी कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं. इन तस्वीरों में कार का डिजाइन और केबिन दिखाई दे रहा है. भारत में इसे 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है और इसकी बुकिंग 11,000 रुपये में शुरू हो चुकी है. यह SUV कंपनी की Venue और Creta के बीच अपनी जगह बनाएगी. इसमें दो 12.3इंच की स्क्रीन, AI वॉयस असिस्टेंट और कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे. कंपनी इसमें 1.5लीटर पेट्रोल इंजन देगी, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्पों के साथ आएगा.

Bayon के डिजाइन में क्या खास है?

Hyundai Bayon की सामने आई तस्वीरों में इसका डिजाइन काफी अलग नजर आता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसका लाल रंग, बॉडी पर बनी उभरी हुई डिजाइन और काले रंग की क्लैडिंग इसे SUV जैसा लुक देती है. आगे की तरफ पतली HEdge LED डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं. इनके नीचे मुख्य हेडलैंप लगे हैं. चौड़ी ग्रिल और सिल्वर रंग के बंपर इंसर्ट इसके फ्रंट लुक को खास बनाते हैं. इस SUV की लंबाई करीब 4.2 मीटर है। ऐसे में इसे Hyundai Venue और Creta के बीच रखा जाएगा.

साइड में व्हील आर्च, ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील और रूफ रेल्स मिलती हैं. पीछे की तरफ भी लाइटिंग का डिजाइन आगे की तरह हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल स्टाइल में है. इसके अलावा रूफ स्पॉइलर, रियर वाइपर, शार्कफिन एंटीना और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी दिखाई दिए हैं.

केबिन में मिलेंगी दो बड़ी स्क्रीन

Hyundai Bayon के केबिन में डुअलटोन थीम दी गई है. इसमें डैशबोर्ड के ऊपर एक घुमावदार पैनल मिलता है, जिसमें दो 12.3इंच की स्क्रीन दी गई हैं. इनमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है. स्क्रीन के नीचे म्यूजिक, मैप और होम जैसे विकल्पों के लिए फिजिकल बटन दिए गए हैं. इसके अलावा क्लाइमेट कंट्रोल के लिए अलग पैनल, दो USBC पोर्ट और सामान रखने की जगह भी मिलती है. तस्वीरों में ऑटोमैटिक गियर सिलेक्टर दिखाई दिया है. इससे पता चलता है कि तस्वीरों में दिख रही कार IVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला वेरिएंट है.

AI वॉयस असिस्टेंट और 500 से ज्यादा वॉयस कमांड

Hyundai Bayon में टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया गया है. कंपनी ने इसमें Perplexity और SoundHound AI की मदद से तैयार जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट देने की पुष्टि की है. यह अंग्रेजी में बातचीत के अंदाज में दिए गए निर्देशों को समझने में मदद करेगा. SUV में छह भाषाओं में 500 से ज्यादा ऑफलाइन वॉयस कमांड का सपोर्ट भी मिलेगा. इनमें हिंदी और हिंग्लिश शामिल हैं. यानी कुछ वॉयस कमांड इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी नहीं होगा.

इसके अलावा इसमें NVIDIA की तकनीक पर बेस्ड ccNC कनेक्टेड कार सिस्टम और 70 से ज्यादा Bluelink कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे. कंपनी 19 तक वाहन कंट्रोल यूनिट के लिए ओवरदएयर अपडेट की सुविधा भी देगी.

इंजन और गियरबॉक्स की जानकारी

Hyundai Bayon में 1.5लीटर का 4सिलेंडर MPi पेट्रोल इंजन मिलेगा. यह इंजन 115 hp की पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करेगा. इसमें दो गियरबॉक्स ऑप्शन होंगे. पहला 6स्पीड मैनुअल और दूसरा IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है. SUV की बुकिंग 11,000 रुपये में शुरू हो चुकी है और इसकी लॉन्चिंग 26 अक्टूबर को होनी है. हालांकि, इसकी कीमत और अलगअलग वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी. कीमत से ही यह साफ होगा कि Hyundai इसे Venue और Creta के मुकाबले किस तरह पेश करती है.