रॉयल एनफील्ड ने अपनी 125वीं एनिवर्सरी के मौके पर Classic 650 125th Anniversary Edition Hypershift को लॉन्च किया है. भारत में इस लिमिटेड एडिशन बाइक की एक्सशोरूम कीमत 4,25,589 रुपये रखी गई है. यह बाइक खास कलर, अलग बैजिंग और प्रीमियम डिजाइन के साथ आती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी मौजूदगी वाले हर देश के लिए सिर्फ 125 यूनिट बनाएगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में यह बाइक रॉयल एनफील्ड के चाहने वालों और खास मोटरसाइकिलों का कलेक्शन रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास हो सकती है.

इस बाइक के लिए रजिस्ट्रेशन 16 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे शुरू हो गए थे. रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस 28 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. इसी दिन इसकी बिक्री शुरू होगी. कंपनी के मुताबिक, बाइक की डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.
कलर बदलने वाली बाइक
Classic 650 Anniversary Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका Hypershift पेंट है. रोशनी और देखने के एंगल के हिसाब से इसका रंग लाल, हरे और सुनहरे रंगों के बीच बदलता दिखाई देता है. इस पेंट स्कीम में कंपनी के पुराने रंगों की झलक के साथ मॉडर्न डिजाइन का मेल देखने को मिलता है.
खास बात ये है कि बाइक में Classic 650 का रेगुलर लुक बरकरार रखा गया है. इसमें आंसू की बूंद जैसी डिजाइन वाला फ्यूल टैंक और हेडलैंप के चारों ओर दिया गया नैकेल डिजाइन मिलता है. इसका ब्रास बेस फिनिश कंपनी की शुरुआती मोटरसाइकिलों की याद दिलाता है, जिन्हें 1901 में पेश किया गया था.
इसके अलावा, बाइक पर 125 साल पूरे होने का खास लोगो, अलग साइडपैनल बैजिंग और हाथ से बनाई गई पिनस्ट्राइप्स दी गई हैं. इसमें प्रीमियम क्विल्टेड लेदर सीट भी मिलती है. ये बदलाव इसे सामान्य Classic 650 से अलग पहचान देते हैं.
इंजन और फीचर्स में बदलाव नहीं
नई Anniversary Edition में इंजन और मैकेनिकल पार्ट्स के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 648cc का पैरेललट्विन इंजन मिलता है. यह इंजन 46.39 bhp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 6स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.
बाइक में आगे 19 इंच और पीछे 18 इंच के स्पोक व्हील दिए गए हैं. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे दो शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. यानी इस लिमिटेड एडिशन में कंपनी ने परफॉर्मेंस बढ़ाने के बजाय डिजाइन और खास पहचान पर ध्यान दिया है.



