MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या क्रिकेट को अलविदा कह देंगे? इस सवाल पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान ने अगले सीजन में खेलने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। धोनी ने साफ किया कि वह फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट देखने के बाद ही फैसला लेंगे। उन्होंने दिसंबर से पहले अपनी फिटनेस का आकलन करने की बात कही है।

IPL खेलने के सवाल पर क्या बोले ?
बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी से आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने अपनी फिटनेस की तुलना ‘पुरानी गाड़ी’ से की। उनके बयान से फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन उन्होंने अगले सीजन में खेलने की पुष्टि नहीं की है।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | On his IPL future, Former Indian Cricket Team Captain Mahendra Singh Dhoni says, “I’ll have to go through the tests. You’ll have to give me the report, and before December, I’ll need to assess how strong I am and whether I can play one more season.… pic.twitter.com/PMvI9bBxmF
— ANI October 24, 2026
IPL खेलने के सवाल पर क्या बोले ?
बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी से आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने अपनी फिटनेस की तुलना ‘पुरानी गाड़ी’ से की। उनके बयान से फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन उन्होंने अगले सीजन में खेलने की पुष्टि नहीं की है।
‘पुरानी गाड़ी’ का जिक्र कर क्या बोले धोनी?
धोनी ने कहा, “मुझे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। रिपोर्ट देखने के बाद दिसंबर से पहले यह आकलन करना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने के लिए कितना फिट हूं। अगर मैं फिट नहीं हुआ, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इस पुरानी गाड़ी को सड़क पर अच्छी तरह चलाने के लिए सब कुछ सही किया जाए।”
उनके इस बयान समझ सकते हैं कि आईपीएल 2027 में खेलने का फैसला उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिलहाल धोनी ने संन्यास को लेकर भी कोई अंतिम घोषणा नहीं की है।
IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे धोनी
धोनी चोट के कारण IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम लगातार तीसरे सीजन में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी।
धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 पर जीता IPL
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। अब टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं। ऐसे में धोनी के अगले सीजन में खेलने या संन्यास लेने का फैसला टीम और फैंस दोनों के लिए अहम होगा।
ये खबर भी पढ़ें:
CSK के प्रदर्शन पर भी बोले माही
धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के हालिया प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कागज पर टीम कितनी मजबूत है, इससे ज्यादा जरूरी यह है कि वह मैच के दिन कैसा प्रदर्शन करती है। टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में शीर्ष टीमों के बीच अंतर बहुत कम होता है।
धोनी ने माना कि पिछले दो साल में चेन्नई को संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस सच्चाई से बचने के बजाय टीम को उन क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए, जहां सुधार की जरूरत है।
ये खबर भी पढ़ें:
RCB की तारीफ, चोटों से बचने पर जोर
धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पिछले कुछ वर्षों के प्रदर्शन की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि RCB ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि चेन्नई ऐसा नहीं कर पाई। उनके मुताबिक, टीम की असली परीक्षा तब होती है, जब परिस्थितियां उसके पक्ष में नहीं होतीं हैं।
चेन्नई की भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए धोनी ने खिलाड़ियों की फिटनेस को अहम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम अगले सीजन में चोटों से बच सकेगी और उसके फिट खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में उपलब्ध रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
दिसंबर से पहले होगा धोनी के भविष्य का फैसला
अब सभी की नजरें धोनी के फिटनेस आकलन पर टिकी हैं। दिसंबर से पहले होने वाली इस प्रक्रिया के बाद ही उनके आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल माही ने न तो अगले सीजन में खेलने की पुष्टि की है और न ही संन्यास का ऐलान किया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



