Himachal Se: Saraswati Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी बुद्धि के देवता बुध, सुखवैभव के दाता शुक्र और ज्ञान के कारक गुरु की युति होती है, तो उससे बेहद ही शुभ ‘सरस्वती योग’ का निर्माण होता है। ये योग 29 मई 2026 को बनने जा रहा है। इस दिन बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेंगे जहां पहले से ही शुक्र और गुरु विराजमान हैं। ऐसे में इन तीनों ग्रहों की युति से सरस्वती योग बनेगा जो कि 4 राशि वालों को बंपर लाभ देना वाला है। इस योग के प्रभाव से इन राशियों के लोगों की वाणी और निर्णय लेने की शक्ति काफी अच्छी हो जाएगी। जिससे इस दौरान लिया गया हर एक फैसला बढ़िया धन लाभ कराएगा। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर शानदार साबित होगा।

Saraswati Yog: 29 मई से 4 राशियों के कंठ और बुद्धि में वास करेंगी मां सरस्वती, हर फैसला कराएगा बड़ा आर्थिक लाभ!​
Saraswati Yog: 29 मई से 4 राशियों के कंठ और बुद्धि में वास करेंगी मां सरस्वती, हर फैसला कराएगा बड़ा आर्थिक लाभ!​

सरस्वती योग राशिफल 2026

  1. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए सरस्वती योग बेहद शुभ साबित होगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। आपके कंठ पर मां सरस्वती विराजमान रहेंगी जिससे आप अपनी तार्किक वाणी से क्लाइंट्स को अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। यदि आप बिजनेस में हैं तो ये समय आपके लिए काफी शानदार साबित होगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश का फैसला ले सकते हैं।
  2. कन्या राशि कन्या राशि वालों की किस्मत 29 मई से चमक जाएगी। आपके आइडियाज इस समय ऑफिस में मील का पत्थर साबित होंगे। इस दौरान मैनेजमेंट आपको कोई बड़ा पद या नई जिम्मेदारी दे सकता है। सैलरी में बढ़ोतरी होने के भी योग बन रहे हैं। साथ ही अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। निवेश के लिए समय शानदार है।
  3. तुला राशि तुला राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। इस दौरान निवेश से जुड़े आपके फैसले पूरी तरह सटीक बैठेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। पुराने निवेश से तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।
  4. कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए सरस्वती योग किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। यदि आप किसी भी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, तो आप इस दौरान खूब लाभ प्राप्त करेंगे। इस अवधि में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। आप कम लागत में बंपर आर्थिक मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे।