उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर मंथन तेज कर दिया है. इसी कड़ी में अपना दल के नेता ने शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान यूपी की आगामी राजनीतिक रणनीति और सामाजिकजनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई. माना जा रहा है. इस मुलाकात में सीटों को लेकर चर्चा हुई होंगी.

इससे पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने आवास पर अपना दल के नेता और योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात की थी. वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी हाल के दिनों में अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं.

नितिन नबीन से मिलीं अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज नई दिल्ली में के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी आगामी राजनीतिक रणनीतियों एवं सामाजिक और जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर लंबी और सार्थक चर्चा हुई.

आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी आगामी राजनीतिक रणनीतियों एवं सामाजिक और जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर लंबी और सार्थक चर्चा हुई। https://t.co/UJdtK7xaGp

— Anupriya Patel November 21, 2026

भाजपा 2027 के चुनाव को देखते हुए अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों का गणित जल्द तय करना चाहती है. सहयोगी भी यही चाहते हैं की सीटों का बंटवारा जल्दी हो जाए जिससे उम्मीदवारों का चयन करने में आसानी हो. इसी रणनीति के तहत गठबंधन के नेताओं के साथ मुलाकातों का सिलसिला तेज हुआ है.

बातचीत के लिए पार्टी ने नेताओं को सौंपी है जिम्मेदारी

बता दें कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने वरिष्ठ नेताओं को अलगअलग सहयोगी दलों से बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी है. तय रणनीति के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय लोकदल के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे. वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को अपना दल से बातचीत की जिम्मेदारी दी गई है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी निषाद पार्टी के साथ सीटों को लेकर चर्चा करेंगे, जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे. इस तरह बीजेपी ने यूपी में अपने सभी प्रमुख सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं.