राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि किसी भी संगठन का 100 वर्ष पूरे करना आसान नहीं होता और उसे अनुशासन के साथ आगे बढ़ाना उससे भी बड़ी साधना है. यहां अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह की शुरूआत के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि ईश्वरीय कार्यों के संचालन के लिए भगवान स्वयं नहीं आते, बल्कि योग्य व्यक्तियों एवं संगठनों को इसका दायित्व सौंपते हैं.

सनातन संस्कृति पर बढ़ते भरोसे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है. उन्होंने हनुमान जैसा सेवाभाव अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शुरुआती उपेक्षा और चुनौतियों के बाद समाज का विश्वास एवं मान्यता अवश्य मिलती है.
अनुशासन सबसे बड़ी साधना
डॉ. भागवत ने कहा कि किसी भी संगठन के 100 वर्ष पूरे करना अपने आप में आसान नहीं होता, लेकिन उसे पीढ़ियों तक अनुशासन के साथ आगे बढ़ाना उससे भी बड़ी साधना है. उन्होंने आरएसएस और गायत्री परिवार के कार्यों की तुलना करते हुए दोनों को दैवीय उद्देश्य से जुड़ा बताया.
योग्य लोगों को मिलता है ईश्वरीय दायित्व
उन्होंने कहा कि ईश्वरीय कार्यों के संचालन के लिए भगवान स्वयं धरती पर नहीं आते, बल्कि इसके लिए योग्य व्यक्तियों और संगठनों को दायित्व सौंपते हैं.
भारत की ओर देख रही है दुनिया
सनातन संस्कृति के प्रति बढ़ते वैश्विक भरोसे का उल्लेख करते हुए सरसंघचालक ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है. आज पूरी दुनिया अपनी तमाम समकालीन समस्याओं के समाधान के लिए भारत और भारतीय संस्कृति की ओर देख रही है.
हनुमान जैसा सेवाभाव अपनाने का आह्वान
उन्होंने स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं से भगवान हनुमान के समर्पण से प्रेरणा लेने को कहा. उन्होंने समझाया कि किसी भी अच्छे कार्य की शुरुआत में उपेक्षा और चुनौतियां जरूर आती हैं, लेकिन निरंतर सेवा, त्याग और समर्पण के बल पर अंततः समाज का विश्वास और मान्यता अवश्य मिलती है.
वैदिक मंत्रोच्चार से समारोह का आगाज
समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, बैंड की मधुर धुनों और शंखनाद के साथ हुई. माता भगवती देवी शर्मा के तप, त्याग और नारी जागरण में दिए गए अतुलनीय योगदान की स्मृति में एक विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया गया. इसका अनावरण डॉ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मोहन भागवत, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम और समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में भारत के विभिन्न हिस्सों के साथसाथ 40 देशों से आए गायत्री परिवार के प्रतिनिधि व सदस्य भी शामिल हुए.
मोहन भागवत ने शैलदीदी से की भेंट
मुख्य समारोह में शामिल होने से पहले सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की प्रमुख शैलदीदी से मुलाकात की. इस भेंट के दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और देश में सांस्कृतिक चेतना के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.



