झारखंड की कोयला नगरी धनबाद में अजीब घटनाक्रम सामने आया है. यहां विभिन्न योजनाओं के पात्रों को लाभ देने के नाम पर नाटक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह तस्वीरें और वीडियो झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम की है. इसमें धनबाद के पूर्वी टुंडी प्रखंड परिसर में परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया.

हालांकि बाद में पता चला कि यह वितरण तो महज खानापूर्ति है. हकीकत यह है कि परिसंपत्तियों का वितरण दो तीन महीने ही हो चुका था. प्रशासन ने इसे स्थापना दिवस पखवाड़ा में दिखाने के लिए सभी पात्रों को दोबारा बुलाकर फोटो सेशन कराया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत कृषि और पशुपालन विभाग की ओर से जहां रबी फसल के बीज और कृषि उपकरण बांटे गए, वहीं साड़ीधोती और स्कूली बच्चों को साइकिल बांटी गई है.
एनजीओ को सौंपे 36 लाख के चेक
इस कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को 36 लाख रुपये के चेक सौंपे गए. अब इस कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आने के बाद पूरे आयोजन पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्कूली बच्चों ने बताया कि उन्हें साइकिल तीन महीने पहले ही मिल चुकी है. इस बार केवल विधायक के साथ फोटो खिंचाने के लिए उन्हें दोबारा बुलाया गया था. बच्चों ने बताया कि कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच उन्हें फोटो खिंचाने के लिए जाना पड़ा.
स्थापना दिवस के नाम पर खानापूर्ति
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत यह कार्यक्रम पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मौजूद रहे. अब कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम के नाम पर प्रशासन ने महज खानापूर्ति की है. हैरानी की बात यह है कि कड़ाके की ठंड और लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों को कार्यक्रम में बुलाया गया.



