Himachal Se: Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में मासूम बच्चे ऋषभ के अपहरण ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया था, लेकिन अब जिस तस्वीर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उसमें IPS अंशिका वर्मा अपनी गोद में एक छोटे बच्चे को लेकर उसे प्यार करती नजर आ रही हैं. हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर यह बच्चा कौन है, जिसे सुरक्षित बचाने के बाद पुलिस टीम के चेहरे पर सुकून दिखाई दिया. दरअसल, यह वही मासूम ऋषभ है, जिसके अपहरण के बाद परिवार की दुनिया उजड़ गई थी और बरेली पुलिस दिनरात उसकी तलाश में जुट गई थी.

24 मई को किडनैप हुआ था मासूम ऋषभ
पूरा मामला आंवला इलाके का है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यहां मंदिर में सफाई करने वाले अमन का मासूम बच्चा ऋषभ बीती 24 मई को खेलते समय अचानक गायब हो गया था. पहले तो घरवालों ने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ देर बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार की चिंता बढ़ गई. इसी बीच फिरौती मांगने की बात सामने आई और साफ हो गया कि बच्चे का अपहरण किया गया है. परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हाल हो गया. घर में हर तरफ चीखपुकार मच गई.
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई. SP साउथ अंशिका वर्मा ने खुद पूरे ऑपरेशन की कमान संभाली. जिले भर में अलर्ट जारी किया गया. पुलिस ने अलगअलग टीमें बनाकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी. सर्विलांस टीम मोबाइल लोकेशन खंगालने में जुटी तो दूसरी तरफ CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाने लगी. पुलिस को शक था कि आरोपी ज्यादा दूर नहीं गया है.
5 टीमों ने घेरा, फिर सामने आए आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले. शाहजहांपुर जिले का रहने वाला आरोपी योगेश जो कि नर्सिंग की पढ़ाई कर चुका है, उसने पैसों के लालच में ऐसा कदम उठा लिया. दूसरा आरोपी बदायूं जिले का पवन सिंह था. दोनों आरोपियों को लगा था कि वह फिरौती लेकर आसानी से फरार हो जाएगा, लेकिन पुलिस उनकी हर चाल पर नजर रखे हुए थी.
27 मई की तड़के सुबह जैसे ही पुलिस को सही लोकेशन मिली, पांच टीमों ने दबिश दे दी. पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जवाबी कार्रवाई में आरोपी योगेश और पवन घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने मौके से मासूम बच्चे ऋषभ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
बच्चे को सही सलामत देखकर पुलिस टीम ने राहत की सांस ली. कई घंटों से डरेसहमे बच्चे को जब पुलिस ने गोद में लिया तो वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए. इसी दौरान IPS अंशिका वर्मा ने बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे दुलार किया. अब यही तस्वीर पूरे बरेली में चर्चा का विषय बनी हुई है.
भावुक हो गईं IPS अंशिका वर्मा
ऑपरेशन पूरा होने के बाद पुलिस टीम के चेहरों पर जीत की खुशी साफ दिखाई दे रही थी. वहीं मासूम बच्चा भी अब सुरक्षित महसूस कर रहा था. IPS अंशिका वर्मा की गोद में बच्चा बिल्कुल शांत नजर आया. यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग पुलिस टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. परिवार वालों का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका बच्चा इतनी जल्दी सुरक्षित वापस मिल जाएगा. बच्चे के घर पहुंचते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया. मां ने बेटे को सीने से लगाया तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.



