Himachal Se: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सिरफिरे आशिक ने युवती के घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इस आगजनी से एक बड़ा हादसा होतेहोते टल गया. हालांकि, युवती के सारे कपड़े और स्कूटी जलकर खाक हो गई है. इतना ही नहीं, शादी नहीं करने पर युवती और उसके को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी युवक फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पीड़िता के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के चिलुवाताल थाना क्षेत्र का है. लड़की के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन रोहित साहनी नाम युवक से बातचीत करती थी. बहन के लिए अच्छा रिश्ता मिलने पर उसकी शादी तय कर दी गई. इसी बात की जानकारी होते ही रोहित काफी नाराज हो गया. मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे रोहित अपने दो दोस्तों के साथ युवती के घर के बाहर पहुंच गया.
पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
इसके बाद वह उन्होंनेघर के अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इस दौरान परिवार के लोगों ने जैसेतैसे भागकर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आग भाग लगाकर भागने के दौरान रोहित ने युवती के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. इससे परिवार काफी डरा हुआ है. घटना के बाद युवती के भाई ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी.
सनकी आशिक को जेल भेजा गया
चिलुवाताल थाने की पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके बाद आज यानी बुधवार दोपहर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है. रोहित के दो साथी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.



