Himachal Se: Meerut Murder News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की दूसरी पत्नी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, बीमारी से मौत की झूठी कहानी रचकर बेटी का अंतिम संस्कार तक कर दिया. ननिहाल की पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मांबाप को गिरफ्तार कर लिया है. सख्त से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल लिया है.

जानकारी के अनुसार, मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी के रहने वाले कपिल ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी कर ली थी. पहली पत्नी से कपिल को बेटी खुशबू हुई थी. इसी बेटी की कपिल ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर तकिये से गला दबाकर हत्या कर दी. खुशबू से बात नहीं होने पर उसके ननिहाल वालों ने कपिल के घर पहुंचकर उसकी जानकारी जुटाई, तो पता चला कि बच्ची की मौत हो गई है.
पिता ने की बेटी की हत्या
इसी बात होते ही खुशबू की मौसी परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंच गई. साथ ही उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भावनपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच तुरंत शुरू कर दी. इस दौरान खुलासा हुआ है कि खुशबू के पिता कपिल और सौतेली मां पिंकी ने मिलकर खुशबू की हत्या कर दी और फिर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. खुशबू के मामा भूपेंद्र ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि जब खुशबू से बात नहीं हो पाई तो वो खुद कपिल के घर पहुंचे थे.
आरोपियों ने कबूला जुर्म
खुशबू के बारे में पूछने पर उसकी दादी, सौतेली मां और चाची ने उन्हें बताया कि खुशबू के पेट में दर्द होने के कारण उसकी मौत हो गई है. उसका अंतिम संस्कार हापुड़ के बृजघाट ले जाकर कर दिया गया. एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को एक बच्ची की हत्या की जानकारी मिली थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर सौतेली मां और पिता से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया है. अब दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.



