बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में राजस्थान की कोटा सिटी पुलिस ने तीन मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह संदिग्धों के ट्रेन से सफर करने और कोटा पहुंचने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और महज 15 मिनट के भीतर जाल बिछाकर ट्रेन की गहन तलाशी ली. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी कार्रवाई में तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया.

एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में हरियाणा के सोनीपत का रेहान उर्फ सुख्खा, बिहार के बेगूसराय का ऋतिक उर्फ रोशन और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है. अब उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा. इन तीनों में रेहान मुख्य शूटर है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था. उस पर आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं.
15 मिनट में पुलिस ने कैसे की कार्रवाई?
कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में शामिल तीन मुख्य संदिग्ध ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और कोटा पहुंचने वाले हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई. पुलिस ने ट्रेन के कोटा पहुंचने पर तलाशी अभियान चलाया. एसपी के मुताबिक, कोटा सिटी पुलिस ने करीब 15 मिनट के भीतर जाल बिछाकर ट्रेन की गहन तलाशी ली और तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया.



