उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने आधी आबादी यानी महिला वोटरों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारक तैनात करेगी. बीजेपी महिला मोर्चा की ये महिला विस्तारक घरघर और महिलाओं के बीच जाकर संवाद करेंगी. साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगी.

बीजेपी की रणनीति महिलाओं को सिर्फ सरकारी योजनाओं की लाभार्थी तक सीमित रखने के बजाय उन्हें पार्टी के संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की है. महिला विस्तारक महिलाओं के बीच जाकर योगी सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए किए गए कामों को भी बताएंगी. इसमें कानूनव्यवस्था, सुरक्षा और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को प्रमुखता से रखा जाएगा.

403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारक

बीजेपी महिला मोर्चा की योजना के मुताबिक, यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारक तैनात की जाएंगी. इनकी जिम्मेदारी अपनेअपने क्षेत्र में महिलाओं से लगातार संपर्क और संवाद बढ़ाने की होगी. महिला विस्तारक महिलाओं के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगी. साथ ही यह भी बताएंगी कि योगी सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए हैं. पार्टी का प्रयास होगा कि महिलाओं तक सरकार के कामकाज और योजनाओं का संदेश सीधे पहुंचे.

महिलाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी सिर्फ महिला मोर्चा के जरिए ही महिलाओं को जोड़ने की तैयारी नहीं कर रही है, बल्कि संगठन की ओर से यूपी में तैनात किए जाने वाले विस्तारकों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पार्टी संगठन के विस्तारकों में करीब आधी संख्या महिलाओं की रखने की तैयारी है. यानी महिला विस्तारक सिर्फ महिला मोर्चा के कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि संगठन के स्तर पर भी उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी.