पंजाब के मानसा जिले में हुई एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मुद्दे को लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है. इस बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है. परविंदर सिंह की हत्या के मामले में पंजाब सरकार ने जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए कड़े कदम उठाएगी. इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहने की भी बात कही है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा ‘हम नशों के खिलाफ लड़ रहे परमिंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ हर कदम पर मजबूती से खड़े हैं. परिवार की मांग मानते हुए, हम यह मामला CBI को सौंप रहे हैं. नशा तस्करों के खिलाफ हमारी लड़ाई एक निर्णायक और पूरी ताकत से लड़ी जाने वाली लड़ाई है.पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जो भी कड़े कदम उठाने पड़े, हम उन्हें उठाने से पीछे नहीं हटेंगे’.

ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਲੜ ਰਹੇ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਅਸੀਂ ਹਰ ਸਮੇਂ ਡੱਟ ਕੇ ਖੜ੍ਹੇ ਹਾਂ…
ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਅਸੀਂ ਇਹ ਕੇਸ CBI ਨੂੰ ਸੌਂਪ ਰਹੇ ਹਾਂ…
ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਸੌਦਾਗਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਾਡੀ ਲੜਾਈ ਆਰਪਾਰ ਦੀ ਹੈ… ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾਮੁਕਤ ਕਰਨ ਲਈ ਸਾਨੂੰ ਜੋ ਵੀ ਸਖ਼ਤ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣਾ ਪਿਆ, ਅਸੀਂ ਪਿੱਛੇ ਨਹੀਂ ਹਟਾਂਗੇ…

— Bhagwant Mann October 20, 2026

‘सरकार नशे के खिलाफ आरपार की जंग लड़ रही है’

सीएम मान के इस कदम की आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने सराहना की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा ‘भगवंत मान सरकार का बहुत बड़ा कदम. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। परिवार की मांग पर केस CBI को सौंपने का फैसला किया है. जब बात पंजाब और उसके बच्चों के भविष्य की आती है, भगवंत मान सख्त से सख्त कदम उठाने से कभी पीछे नहीं हटते.उनकी सरकार नशे के खिलाफ आरपार की जंग लड़ रही है. पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए यह जंग हर हाल में जीतनी है’.

भगवंत मान सरकार का बहुत बड़ा कदम। परिवार की मांग पर केस CBI को सौंपने का फैसला किया है।

जब बात पंजाब और उसके बच्चों के भविष्य की आती है, भगवंत मान सख्त से सख्त कदम उठाने से कभी पीछे नहीं हटते।

उनकी सरकार नशे के खिलाफ आरपार की जंग लड़ रही है। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए यह जंग हर हाल में जीतनी है।

— Manish Sisodia October 20, 2026

बीजेपी का मान सरकार पर हमला

वहीं पंजाब बीजेपी के महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने पंजाब सरकार के स्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले की जांच CBI को सौंपे जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं. बराड़ ने कहा कि अभी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने घर से निकलकर एयरपोर्ट तक पहुंचे भी नहीं थे कि आननफानन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जबकि पीड़ित परिवार और इंसाफ मोर्चा के द्वारा लगातार मामले की जांच CBI को सौंपे जाने को लेकर आंदोलन किया जा रहा था. लेकिन इसके बावजूद पंजाब सरकार ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय गृहमंके आने से पहले जल्दबाजी में जांच CBI को सौंप दी गई है.

परिवार कर रहा था CBI जांच की मांग

परविंदर सिंह झोटा का परिवार इस हत्या की CBI जांच की मांग कर रहा था,जिसे अब पंजाब सरकार ने मान लिया है. एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह की हत्या का मामला पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है. विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर लगातार सूबे की आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं.

13 अक्टूबर को मानसा में हुई थी हत्या

पंजाब के मानसा में 13 अक्टूबर 2026 को सुबह नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. परविंदर सिंह झोटा एक एंटीड्रग टास्क फोर्स से जुड़े हुए थे और लगातार नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चला रहे थे.मानसा के एक बाजार में दिनदहाड़े एक मेडिकल स्टोर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. खबर के मुताबिक मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार ने झोटा पर गोली चलाई थी, जब झोटा ने उससे एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीले पदार्थ बेचने के बारे में सवाल किया था. आरोपी को राजस्थान के सालासर से हिरासत में ले लिया गया है. झोटा एक एंटीड्रग टास्क फोर्स से जुड़े हुए थे और लगातार नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चला रहे थे.