Bengaluru Crime News: कर्नाटक के बेंगलुरु शहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर पर बाइक की सवारी के दौरान एक युवती का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. इस घटना ने शहर में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस घटना के बारे में बताया है. आरोपी का नाम सैयद है.

जानकारी के अनुसार, युवती ने तीन दिन पहले पुलकेशिनगर स्थित अपने घर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यात्रा के दौरान, ड्राइवर सैयद ने उससे पूछा कि क्या उसे रेनकोट चाहिए और अश्लील टिप्पणियां कीं. महिला को उतारने के बाद, ड्राइवर ने हेलमेट लौटाने के बहाने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की. ऑनलाइन भुगतान के समय स्कैनर खराब होने का बहाना बनाकर उसने महिला का फोन नंबर भी लेने की कोशिश की.

युवती ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा

जब युवती ने क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान कर दिया, तब भी वह वहीं खड़ा रहा और उसको भलाबुरा कहता रहा. फिर वहां खड़े एक सुरक्षा गार्ड ने युवती को वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद भी सैयद वहीं खड़ा रहा और युवती को धमकाता रहा. इस घटना से बुरी तरह प्रभावित युवती ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा.

युवती ने महिलाओं को दी सावधानी बरतने की सलाह

युवती ने पोस्ट में लिखा कि अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को रैपिडो बाइक बुक करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. वहीं युवती के साथ हुई इस घटना ने एक बार फिर बेंगलुरु में अकेले या रात में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को उजागर कर दिया है. लोग इस घटना से नाराज हैं और उन्होंने पुलिस से आरोपी रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.