तमिलनाडु में ‘कार्तिगई दीपम’ पर्व पर दीया जलाने के कार्यक्रम से पहले CRPF ने मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा संभाल ली है. दीया जलाने की रस्म को लेकर हुए विवाद के बाद, एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने CRPF को आदेश दिया था कि वह यहां स्थित सुब्रमण्यस्वामी मंदिर, सिकंदर बादशाह औलिया दरगाह और पूरी पहाड़ी की सुरक्षा अपने हाथ में ले ले.

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि दरगाह से कम से कम 50 मीटर दूर पहाड़ी पर स्थित पत्थर के खंभे, ‘दीपाथून’ पर दीपक जलाया जाए. कोर्ट ने पुलिस को यह भी निर्देश दिया कि वे दरगाह और उसके परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करें.
VIDEO | Tamil Nadu: Supreme Court orders lighting of the lamp at Deepathoon today; CRPF personnel reach Thiruparankundram Hill.
#KarthigaiDeepamRow
https://t.co/8Akig5zeiN
— Press Trust of India November 28, 2026
पीएम मोदी ने किया फैसले का स्वागत
कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसका स्वागत किया. पीएम ने पोस्ट में ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ की बात कही.
मुख्य सचिव सहित कई अधिकारियों को जारी किया नोटिस
शुक्रवार को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने 20 नवंबर के उस आदेश के पालन न करने के लिए लगाई गई, जिसमें ‘दीपाथून’ पर दीपक जलाने की अनुमति दी गई थी. अदालत ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी और 13 अन्य अधिकारियों को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि खासकर सरकारी अधिकारियों द्वारा जानबूझकर कोर्ट के आदेशों को न मानने की गलती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
‘मंदिर का प्रबंधन परंपराओं के मुताबिक हो’
पीठ ने कहा, “अदालत के आदेशों का जानबूझकर पालन न करना, विशेष रूप से कार्यकारी अधिकारियों द्वारा, अनदेखा नहीं किया जा सकता और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए.”
कोर्ट ने मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को भी सस्पेंड कर दिया और इसके प्रशासन की देखरेख के लिए दो रिटायर्ड हाई कोर्ट के न्यायाधीशों, वैद्यनाथन और पार्थिबन को रिसीवर नियुक्त किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रिसीवरों से कहा गया कि वे तुरंत कार्यभार संभालें और यह सुनिश्चित करें कि मंदिर का प्रबंधन उसकी रीतिरिवाजों और परंपराओं के अनुसार हो.
दरगाह से रहेगी 50 मीटर की दूरी
सुप्रीम कोर्ट ने भक्तों को पहाड़ी की तय जगहों पर दीये जलाने की इजाजत दे दी है, लेकिन इसके लिए दरगाह से कम से कम 50 मीटर की दूरी बनाए रखना जरूरी होगा. कोर्ट ने दरगाह की जमीन की सुरक्षा के लिए बैरिकेड लगाने की भी अनुमति दी और साफ किया कि इस फैसले से विवादित जमीन पर किसी का मालिकाना हक तय नहीं होता है.



