असम में कक्षा 10 के फर्जी पास सर्टिफिकेट बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग ‘CISCE’ बोर्ड के नाम से नकली सर्टिफिकेट बनाकर बेच रहे थे. असम की CID पुलिस को 10वीं की परीक्षा के फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने और उनके गलत इस्तेमाल की शिकायत मिली थी. इसी मामले की जांच के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोरीगांव जिले के भरत गौर, बारपेटा जिले के दीप कुमार सरकार और अभयपुरी के उत्पल दास के रूप में हुई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन तीनों पर पैसे लेकर 10वीं के नकली पास सर्टिफिकेट बेचने का शक है. अब CID इस बात की जांच कर रही है कि ये फर्जी कागजात कैसे बनाए गए, इन्हें लोगों तक पहुंचाने का इंतजाम किसने किया और क्या इस गिरोह में कोई और भी शामिल है.
4 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिए हैं फर्जी एडमिशन
यह पूरा मामला असम में 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए संदिग्ध CISCE सर्टिफिकेट के इस्तेमाल से जुड़े एक बड़े विवाद से जुड़ा है. असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड , डिवीजनII द्वारा डॉक्यूमेंट्स की जांच के दौरान इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ. बोर्ड ने ऐसे 4,934 छात्रों की पहचान की है, जिन्होंने 202526 और 202627 के शैक्षणिक सत्र में CISCE बोर्ड के बताए जाने वाले इन फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर 11वीं कक्षा में दाखिला लिया था.
94 संस्थानों को नहीं थी मान्यता
इनमें से 2,083 छात्रों ने 202526 के सत्र में और 2,851 छात्रों ने 202627 के सत्र में दाखिला लिया था. कागजातों की जांच के दौरान इन सर्टिफिकेट को जारी करने वाले संस्थानों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, 94 संस्थान ऐसे मिले हैं जिनकी CISCE से मान्यता नहीं थी, फिर भी उन्होंने बोर्ड के नाम पर सर्टिफिकेट जारी कर दिए. जबकि असम और अरुणाचल प्रदेश में कुल मिलाकर सिर्फ 28 स्कूल ही CISCE से मान्यता प्राप्त हैं.
अब यह मामला जिला स्तर पर भी पहुंच गया है और कई स्कूलकॉलेजों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अकेले नागांव जिले में 88 संस्थानों के 1,288 छात्रों के कागजातों में गड़बड़ी पाई गई है, जिसके बाद 75 से ज्यादा संस्थानों ने FIR दर्ज करवाई है.
असम के शिक्षा मंत्री डॉ. रानोज पेगू पहले ही साफ कह चुके हैं कि जो भी छात्र नकली सर्टिफिकेट के जरिए दाखिला लेते पकड़े जाएंगे, उनका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा. इसके साथ ही, बोर्ड ने इस साल विवादित कागजातों के आधार पर दाखिला लेने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन भी रोक दिया है.



