: सर्दियों में कोहरे की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कुल 20 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 26 अन्य ट्रेनों को भी अलगअलग तारीखों और सप्ताह के निर्धारित दिनों में रद्द किया जाएगा। ऐसे में अगर आप दिसंबर से फरवरी के बीच ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर चेक कर लें।

दरअसल, सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत समेत कई रेल रूट पर घना कोहरा पड़ता है। इससे ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है और देरी के साथ परिचालन में भी दिक्कतें आती हैं। यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए रेलवे हर साल कोहरे के मौसम में कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करता है और कुछ के फेरे कम कर देता है।

इस बार भी संभावित कोहरे को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के मुताबिक, 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कुछ ट्रेनों को पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द किया गया है। वहीं, कई ट्रेनों के परिचालन के दिनों में भी कटौती की गई है।

पूरी तरह रद्द रहेंगी ये 20 ट्रेनें

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच नीचे दी गई 20 ट्रेनें निर्धारित अवधि तक पूरी तरह रद्द रहेंगी।

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रद्द रहने की अवधि
14112 प्रयागराज जंक्शनमुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 02 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027
14111 मुजफ्फरपुरप्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस 02 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई कोलकाता एक्सप्रेस 04 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
22197 कोलकातावीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस 06 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
22857 सांतरागाछीआनंद विहार एक्सप्रेस 07 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027
22858 आनंद विहारसांतरागाछी एक्सप्रेस 08 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027
14003 मालदा टाउननई दिल्ली एक्सप्रेस 05 दिसंबर 2026 से 02 मार्च 2027
14004 नई दिल्लीमालदा टाउन एक्सप्रेस 03 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
14523 बरौनीअंबाला हरिहर एक्सप्रेस 03 दिसंबर 2026 से 01 मार्च 2027
14524 अंबालाबरौनी हरिहर एक्सप्रेस 01 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027
14617 पूर्णिया कोर्टअमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 03 दिसंबर 2026 से 02 मार्च 2027
14618 अमृतसरपूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 01 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
15903 डिब्रूगढ़चंडीगढ़ एक्सप्रेस 04 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
15904 चंडीगढ़डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 06 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
15620 कामाख्यागया एक्सप्रेस 07 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027
15619 गयाकामाख्या एक्सप्रेस 08 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027
15621 कामाख्याआनंद विहार एक्सप्रेस 03 दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027
15622 आनंद विहारकामाख्या एक्सप्रेस 04 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
13035 हावड़ादेहरादून उपासना एक्सप्रेस 01 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
13036 देहरादूनहावड़ा उपासना एक्सप्रेस 02 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027

इन 26 ट्रेनों के परिचालन के दिनों में होगी कटौती

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह बंद करने के बजाय सप्ताह के चुनिंदा दिनों में रद्द करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन बाकी निर्धारित दिनों में जारी रहेगा।

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम किस दिन रद्द रहेगी
11123 ग्वालियरबरौनी एक्सप्रेस सोमवार और गुरुवार
11124 बरौनीग्वालियर एक्सप्रेस मंगलवार और शुक्रवार
22406 आनंद विहारभागलपुर गरीब रथ बुधवार
22405 भागलपुरआनंद विहार गरीब रथ गुरुवार
15033 पाटलिपुत्रलखनऊ एक्सप्रेस सोमवार, मंगलवार और बुधवार
15034 लखनऊपाटलिपुत्र एक्सप्रेस सोमवार, मंगलवार और बुधवार
15079 पाटलिपुत्रगोरखपुर एक्सप्रेस रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
15080 गोरखपुरपाटलिपुत्र एक्सप्रेस रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
15074 टनकपुरसिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस बुधवार
15073 सिंगरौलीटनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस गुरुवार
15076 टनकपुरशक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस मंगलवार और शनिवार
15075 शक्तिनगरटनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस बुधवार और रविवार
12505 कामाख्याआनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रविवार और बुधवार
12506 आनंद विहारकामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस मंगलवार और शुक्रवार
15483 अलीपुरद्वारदिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस बुधवार और शनिवार
15484 दिल्लीअलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शुक्रवार और सोमवार
15725 न्यू जलपाईगुड़ीआनंद विहार एक्सप्रेस मंगलवार
15726 आनंद विहारन्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस बुधवार
15909 डिब्रूगढ़लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस शनिवार
15910 लालगढ़डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस मंगलवार
12988 अजमेरसियालदह एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
12987 सियालदहअजमेर एक्सप्रेस बुधवार, शुक्रवार और रविवार
13019 हावड़ाकाठगोदाम बाघ एक्सप्रेस रविवार
13020 काठगोदामहावड़ा बाघ एक्सप्रेस मंगलवार
12357 कोलकाताअमृतसर एक्सप्रेस शनिवार
12358 अमृतसरकोलकाता एक्सप्रेस सोमवार

ये भी पढ़ें: