पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अपराध की दुनिया में कभी बबली का नाम काफी चर्चित रहा है. शामली की रहने वाली बबली को इलाके की चर्चित हिस्ट्रीशीटर और कथित लेडी डॉन के तौर पर जाना जाता रहा है. हत्या, लूट, अपहरण और गैंगस्टर एक्ट जैसे कई गंभीर मामले उसके आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़े रहे हैं. एक सामान्य परिवार से निकलकर अपराध की दुनिया में कदम रखने वाली बबली धीरेधीरे पश्चिमी यूपी के कई कुख्यात बदमाशों के संपर्क में आई.

इसके बाद उसने अपना अलग गिरोह खड़ा कर लिया. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर रंगदारी मांगने और सुपारी लेकर हत्या करने जैसे गंभीर आरोप भी लगे. पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया. वह कई बार जेल गई, पुलिस मुठभेड़ का सामना किया और उसकी संपत्तियों की कुर्की तक की कार्रवाई हुई, लेकिन बबली की कहानी सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं है. शामली के बहावड़ी गांव की रहने वाली बबली देवी गांव की प्रधान भी रह चुकी है.
बबली के पति की गोली मारकर की गई हत्या
बबली के परिवार की राजनीतिक और आपराधिक पृष्ठभूमि लंबे समय से इलाके में चर्चा का विषय रही है. उसे पुलिस सुरक्षा मिलने की बात भी सामने आई है. मार्च 2026 में बबली की जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आया, जब बागपत के दोघट में एक शादी समारोह के दौरान उसके पति विवेक उर्फ विक्की मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड को गांव में लंबे समय से चली आ रही प्रधानी चुनाव की रंजिश से जोड़कर देखा गया.
अब इस परिवार से जुड़ा एक और नाम चर्चा में
जानकारी के मुताबिक, जहान्वी की शादी हरियाणा के पानीपत में हुई थी, लेकिन बाद में वह अपने पति से अलग हो गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रोहतक शूटआउट से पहले जहान्वी के शामली से हरियाणा के लिए रवाना होने की जानकारी सामने आई है. यही वजह है कि रोहतक शूटआउट की जांच के दौरान जहान्वी मलिक का नाम भी चर्चा में आ गया है. जहान्वी मलिक के रोहतक कांड के बाद फिलहाल बैंकाक भागने की बात कही दा रही है.
अब जांच के लिहाज से यह जानना अहम होगा कि जहान्वी हरियाणा क्यों गई थी, उसका इस शूटआउट से क्या संबंध है और क्या बबली के पुराने आपराधिक नेटवर्क का कोई सिरा इस नए घटनाक्रम से जुड़ता है?



